मंगलवार राशिफल: जॉब और बिजनेस में किस्मत देगी साथ, 8 राशियों के लिए खास है दिन
मंगलवार को गजकेसरी और प्रीति योग बनने से 8 राशि वालों के लिए दिन शुभ है।
यूटिलिटी डेस्क | Last Modified - Apr 16, 2018, 04:35 PM IST
- +11और स्लाइड देखें
मंगलवार को गजकेसरी और प्रीति योग बनने से 8 राशि वालों के लिए दिन शुभ है। इन 2 शुभ योगों के कारण मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। कई मामलों में भी दिन फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा शुक्र के नक्षत्र में चंद्रमा होने से वृष, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोग फालतू खर्चे से परेशान हो सकते हैं। इन 4 राशि वालों को धन हानि होने की संभावना है। इसके अलावा भरणी नक्षत्र से मुसल योग भी बन रहा है। इस कारण टेंशन और दौड़-भाग बढ़ सकती है। विवाद होने के भी योग बन रहे हैं।
पढ़ें पूरा राशिफल -मेष -आर्थिक मामलों में पहले से थोड़ा सुधार होने के योग हैं। अधिकारियों की मदद से बड़े काम निपटा लेंगे। पार्टनर से सहयोग और प्यार मिल सकता है। पार्टनर का मिजाज भी अच्छा रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। आपके लिए दिन अच्छा है और फायदेमंद भी हो सकता है। कर्जे से मुक्ति पाने में आप सफल हो सकते हैं। आज होगा वही, जो आप चाहते हैं। पूरी तरह किसी काम के परिणाम आपके अनुसार ही मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आर्थिक मामलों में थोड़ा बहुत सुधार होने के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं। पेट के रोग भी हो सकते हैं।क्या करें -खाली पेट या नहाने से पहले शहद खाएं।आगे पढ़ें वृष से मीन राशि तक का फल - - +11और स्लाइड देखेंवृष -आपके फालतू खर्चे भी बढ़ सकते हैं। बिना सोचे-समझे कहीं पैसा निवेश न करें। आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। हर चुनौती को अलग करते हुए कामकाज में लगे रहने का समय है। दूसरों के मामलों में जरा भी दखल न दें। माता की सेहत में गिरावट और सुख में कमी महसूस हो सकती है। आमदनी में कमी आ सकती है और आपके खर्च बढ़ने की संभावना है। आपको हर तरह से सावधान रहना चाहिए। कन्फ्यूजन भी बना रह सकता है। आज आप जोश में आकर ऐसे वादे कर सकते हैं जो पूरा करने में आपको कठिनाई महसूस हो सकती है। पेट के रोग हो सकते हैं, भोजन में सावधानी रखनी होगी।क्या करें -पानी में हल्दी मिलाकर किसी भी पेड़ के नीचे डालें
- +11और स्लाइड देखेंमिथुन -नौकरी में पदोन्नति और स्थानांतरण के अवसर सामने आ सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। कामकाज में मन लगेगा। दिन अच्छा रहेगा।कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना बढ़ सकती है। आज आपको पूरे उत्साह और लगन से काम करना चाहिए। संतान से सुख और कोई अच्छी खबर भी मिलने के योग हैं। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी जरूरी काम से भी यात्रा करनी पड़ सकती है। घर-परिवार, निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़े खास काम हो सकते हैं। कोई संबंध शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। अचानक किसी खास व्यक्ति से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।क्या करें -पानी की टंकी में 2-3 बूंद तेल डालें।
- +11और स्लाइड देखेंकर्क -कार्यक्षेत्र में आपके कामों की तारीफ हो सकती है। नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। आप दिमाग के बजाए दिल से व्यवहार करेंगे। पार्टनर से सहयोग और खुशी मिलेगी। दिन अच्छा रहेगा। नए मौके आज आपको मिल सकते हैं। मकान खरीदने के लिए दिन अच्छा है। विवाह संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। आप लाभ के मामले में भाग्यशाली हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। परिवार के मामले निपट सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नई योजना सामने आ सकती है जो आपके मौजूदा काम की तुलना में ज्यादा फायदेमंद रहेगी।क्या करें -पानी में तिल मिलाकर नहाएं।
- +11और स्लाइड देखेंसिंह -आज कामकाज ज्यादा रहेगा। बिजनेस वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में भी यात्रा हो होने के योग बन रहे हैं। करियर में आज आपको कुछ नए मौके मिल सकते हैं। आपको किस्मत का साथ और परिवार से सहयोग मिलेगा। अधूरा काम निपटा लें। भविष्य के बारे में बहुत बारीकी से विचार करना होगा। ऑफिस या आपके दायरे के कुछ लोग आपकी मदद करेंगे। बिजनेस के लिए दोस्तों से मदद मिल सकती है। महत्वपूर्ण कामों में समय बीत सकता है। जूनियर्स आपकी मदद कर सकते हैं। लव लाइफ में संवेदनाओं को समझें और बहस में पड़े बिना किसी समस्या का समाधान निकाल लें। इस राशि के लोग कम भोजन करें। मिर्च-मसाला कम खाएं तो बीमारियों से बच जाएंगे।क्या करें -पीला फूल सूंघकर अपनी दाई ओर फेंक दें।
- +11और स्लाइड देखेंकन्या -कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी में आप उलझ सकते हैं। किस्मत के भरोसे कोई बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं, तो सावधान रहें। आज जो भी फैसले लेने हैं। ध्यान से और सोच समझ कर लें। आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आप परेशान भी हो सकते हैं। किसी काम में अति न करें। ऐसा कुछ न करें, जो जिससे दूसरों को कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान, मौसमी परेशानी और पीठ में दर्द हो सकता है।क्या करें -पानी की बोतल में कुमकुम मिलाकर जमीन में गाड़ दें।
- +11और स्लाइड देखेंतुला -आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। एक्स्ट्रा इनकम के योग हैं। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिल सकता है। आपके या जीवनसाथी के करियर में अचानक कुछ बदलाव आ सकता है। परेशानियां कम हो सकती है। लोगों का ध्यान आपकी ओर रहेगा। आपको फायदा होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज जीवनसाथी और पार्टनर से खूब बनेगी। किसी भी बात पर आसानी से रजामंदी हो जाएगी। सुख मिलेगा। दिल की बात बोलने का दिन हैं। नौकरी में कामकाज ज्यादा हो सकता है। हाथ-पैर में दर्द भी रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।क्या करें -पानी में सुगंधित चीज मिलाकर घर या ऑफिस में छिटें।
- +11और स्लाइड देखेंवृश्चिक - बिजनेस और कार्यक्षेत्र में सावधानी रखने का दिन है। कामकाज में मन लगाने में दिक्कत हो सकती है। कन्फ्यूजन भी बना रह सकता है। प्रेमी का व्यवहार आज आपको ठीक नहीं लगेगा। किस्मत और दोस्तों का साथ भी आज आपको कम ही मिलेगा। आपके सुख में भी कमी हो सकती है। किसी बात का अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है। किसी से उलझने की जरूरत नहीं है। व्यापार में कोई रिस्क न लें। कार्यक्षेत्र में भी बहस हो सकती है। परेशानियां भी आ सकती है। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। जोड़ों के दर्द और मौसमी बीमारियों से परेशान रहेंगे।क्या करें -सौंफ का पानी पिएं।
- +11और स्लाइड देखेंधनु -नौकरी में पदोन्नति के अवसर है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़ी योजनाओं में आज आप सफल हो जाएंगे। योजनाएं आपको सफलता दिलाएंगी। नए रिश्तों की शुरुआत भी होने के योग हैं। नए अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों और भाइयों से आपको मदद मिल सकती है। मौज-मस्ती और मनोरंजन के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। आप किसी तरह का कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो उसकी मंजूरी भी आपको मिल सकती है। संबंधों के बारे में कोई स्थायी फैसला करने के पहले गहराई से खुद पर विचार कर लें। पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। पार्टनर का मिजाज भी अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। थकान भी मिटेगी।क्या करें -दूध पानी पिएं।
- +11और स्लाइड देखें
मकर -आज आप सोच-समझकर निवेश करें। जोखिम भरे फैसले लेने के लिए समय ठीक नहीं है। करियर में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। कुछ पुरानी बातें आपकी लव लाइफ को डिस्टर्ब कर सकती है। रोजमर्रा के काम में मन कम ही लगेगा। न्यायालय और जमीन से जुड़े मामलों मे परेशान हो सकते हैं।नौकरी और अपनी स्थिति पर विचार करना होगा। आज आप जो योजना बना रहे हैं या बनाना चाहते हैं उसे लेकर सावधान ही रहें। निवेश करने के लिए समय ठीक नहीं है। निवेश न करें वरना आपका पैसा कहीं उलझ भी सकता है। परिवार में किसी की सेहत में उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। आपको भी खुद की सेहत के लिए संभलकर रहना होगा। मानसिक अशांति और तनाव रहेगा। बदन दर्द भी हो सकता है।
क्या करें -तांबे के बर्तन में रखा पानी पिएं। - +11और स्लाइड देखेंकुंभ -ऑफिस के कुछ खास काम पूरे हो जाएंगे। दिन सामान्य रहेगा। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। आप ज्यादा से ज्यादा ध्यान अपने घर परिवार की जरूरतें पूरी करने पर दें। पार्टनर आपके दिल की बात समझेगा। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है। दोस्तों और भाइयों की मदद से धन लाभ हो सकता है। कोई गलतफहमी भी सुलझ सकती है। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर लें। आपके लिए दिन अच्छा है। आज ऑफिस या बिजनेस में कुछ नया काम कर सकते हैं। आज समस्याएं और विवाद खत्म होने के भी योग बन रहे हैं।आपको कोई उम्मीद नजर आए तो आप नए कारोबार की शुरुआत करें।क्या करें -तुलसी के पौधे में जल डालें।
- +11और स्लाइड देखेंमीन -कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको बिजनेस में फायदा या नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है और सितारों का पॉजिटिव असर होगा। आज जो काम करने की सोचेंगे वो पूरा कर ही लेंगे। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आप कुछ सोच-समझकर ही बोलें। आपकी सोच और विचारों में नयापन आ सकता है। आपका ध्यान नियमित कामकाज निपटाने पर रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। कोई न कोई परेशानी हो सकती है।क्या करें -पानी में सफेद फूल डालकर नहाएं।
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)