Home » Jeevan Mantra »Dainik Rashifal» Aaj Ka Rashifal: Thursday 12 April 2018, गुरुवार राशिफल: इन 8 राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ
गुरुवार: इन 8 राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, 4 को हो सकता है नुकसान
गुरुवार राशिफल: 12 अप्रैल को मीन राशि का सूर्य और कुंभ राशि में चंद्रमा होने से शुक्ल योग बन रहा है।
यूटिलिटी डेस्क | Last Modified - Apr 12, 2018, 11:55 AM IST
- +11और स्लाइड देखें12 अप्रैल, गुरुवार को मीन राशि का सूर्य और कुंभ राशि में चंद्रमा होने से शुक्ल योग बन रहा है। इस शुभ योग से धन लाभ और अच्छी खबर मिल सकती है। सोचे हुए काम भी पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वालों को लेन-देन में फायदा हो सकता है। बिजनेस बढ़ाने के लिए नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। साथ काम करने वाले कुछ लोगों से भी मदद मिलेगी। कामकाज बढ़ाने के नए आइडिया दिमाग में आएंगे और उन पर काम भी होगा। इस शुभ योग का फायदा मेष, वृष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा। इनके अलावा कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना चाहिए।पढ़ें राशिफल -मेष - आज नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन सकती है, लेकिन इनकम में कमी आने के भी योग बन रहे हैं। किसी को प्रपोज करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन सोच समझकर ये काम करें। थकान और तनाव हो सकता है। पुराना दर्द परेशान कर सकता है। ऑफिस में कुछ लोग बात या जानकारी आपसे छिपाने की कोशिश कर सकते हैं। बचत और निवेश की योजना बना सकते हैं। कुछ सोचे हुए काम पूरे करने में आपको एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है।क्या करें -माथे पर सिंदूर लगाएं।आगे पढ़ें वृष से मीन राशि तक का पूरा राशिफल -
- +11और स्लाइड देखेंवृष -बिजनेस में आत्मनिर्भरता रहेगी। नए लोगों से भी कॉन्टैक्ट हो सकता है। कामकाज सावधानी से निपटाएं। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कर दें। आपके लिए दिन अच्छा है। परिवारजनों के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं।वाहन सुख मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी की कोशिश कर रहे हैं, तो रिश्वत के लेन-देन में न फंसे। पैसों का कोई भी सौदा या व्यवस्था सावधानी से करें। करियर के मामलों में भी जोखिम लेने से बचें। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।क्या करें -9 गेहूं के दाने अपने साथ रखें।
- +11और स्लाइड देखेंमिथुन -नौकरी और बिजनेस के फैसले भावनाओं में आ कर न लें। किसी पुरानी बात का टेंशन हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। पार्टनर से सुख और प्रेम मिलने के योग हैं। धन लाभ और किस्मत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। बिजनेस के मामलों में आपकी जवाबदारी बढ़ सकती है। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। प्रगति के मौके भी आपको मिलेंगे आपकी ऊर्जा बढ़ सकती है। दिनभर मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ लोगों के साथ अनबन भी होने के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। दुर्घटना के योग बन रहे हैं।क्या करें -पैर के पंजे में थोड़ा तेल लगा लें।
- +11और स्लाइड देखेंकर्क -बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर वाणी में संयम रखें। लव पार्टनर संवेदनशील मूड में हो सकता है। आपकी भावनाओं का सम्मान हो सकता है। अपनी सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। पैर और सिरदर्द भी हो सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। आज अपने काम में दूसरों को शामिल न करें। आपको थोड़ा सावधान भी रहना होगा। अचानक धन हानि की संभावना बन रही है। आपके काम पूरे होते-होते रुक भी सकते हैं।क्या करें -पैरों में इत्र, पाउडर या कोई सुगंधित चीज लगाएं।
- +11और स्लाइड देखेंसिंह -बेरोजगार लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। बिजनेस में भी सफलता मिल सकती है। भावनाओं भरा दिन होगा। कोई बड़ा फैसला भावुक होकर न लें। सेहत पर ध्यान दें। शारीरिक सुख में भी कमी आ सकती है। पुराना दर्द बढ़ सकता है। जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। प्रमोशन या नई नौकरी जल्दी ही मिल सकती है। कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान होगा। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। कुछ लोगों पर बेवजह गुस्सा करने से आपके कॉन्टैक्ट बिगड़ सकते हैं।क्या करें -रोटी बनाते वक्त आटे में 1 चुटकी हल्दी मिलाएं।
- +11और स्लाइड देखेंकन्या -थोड़ा सावधान रहें। चंद्रमा गोचर कुंडली के छठे भाव में है। इससे आप किसी विवाद में पड़ सकते हैं। अचानक पैसा खर्च हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने में समय लग सकता है। कहीं से उधार पैसा भी लेना पड़ सकता है। कोई नई चीज, घटनाक्रम या काम आपके सामने आ सकता है। अपने रोजमर्रा के तौर तरीकों में आपको बदलाव करना पड़ सकता है। सुख के साधनों पर खर्चा होगा। आलस्य न करें। किसी काम में साथ के लोगों से मदद मिलेगी तो सफलता मिल जाएगी। अपने काम निपटाने में आज आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा।क्या करें -अपने साथ 2 लौंग रखें।
- +11और स्लाइड देखेंतुला -आपके व्यवहार से पार्टनर खुश रहेगा। प्रेम और गिफ्ट के लिए भी समय अच्छा है। कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना बन रही है। अपने काम पर पूरी नजरें रखें। बड़े लोगों से भी समय पर मदद मिलेगी। रोजमर्रा के कामकाज में सहयोग मिलेगा। आपके काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आपकी बनाई गई योजनाएं कारगर रहेंगी। दिन में व्यस्तता रहेगी। आपके कॉन्टैक्ट अपडेट हो सकते हैं। आने वाले दिनों में आपको सफलता मिलने के योग हैं। थकान और नींद की कमी से परेशान रहेंगे।क्या करें -चावल में शक्कर डाल कर खाएं।
- +11और स्लाइड देखेंवृश्चिक -धैर्य की कमी होने से कामकाज में रुकावटें पैदा हो सकती हैं। किसी भी काम में अति न करें। उम्मीद के अनुसार आपको मेहनत का फल कुछ कम ही मिल पाएगा। आपको ऐसा सरप्राइज मिल सकता है। जिससे आप दुखी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में सावधानी रखनी होगी। बिजनेस में किसी तरह की बात से आपकी टेंशन बढ़ सकती है। विवाद भी हो सकता है। संभलकर रहें। भारी भोजन से समस्या हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें।क्या करें -मूंग खाएं। ठंडी और सफेद चीजें भी खाने से बचें।
- +11और स्लाइड देखेंधनु -आज आप नए बिजनेस की ओर आकर्षित हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं। कामकाज सावधानी से करें वरना आपकी परेशान बढ़ सकती है। नौकरी और कामकाज को लेकर बड़े लोगों के साथ सार्थक बातचीत हो सकती है। साथ काम करने वाले लोगों से समय पर मदद मिलने के योग हैं। कुछ मामलों में आपको किस्मत का साथ भी मिलने की संभावना है। पैसों को लेकर मन में बेचैनी हो सकती है। आज आप कुछ मामलों में लगभग फालतू ही परेशान हो सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार होने के योग बन रहे हैं। पुराने रोग भी दूर हो सकते हैं।क्या करें -साधारण पानी में 2 बूंद गंगाजल मिलाकर पिएं।
- +11और स्लाइड देखेंमकर -लव पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। लवर के साथ आपका समय अच्छा रहेगा। आपका मूड भी अच्छा रहेगा। धन लाभ हो सकता है। सोचे हुए ज्यादातर काम निपट सकते हैं। कामकाज निपटाएंगे तो आने वाले दिनों में इसका फायदा हो सकता है। आपके मन में जो भी योजना है उस पर काम शुरू करें। ऑफिस में वर्क लोड थोड़ा बढ़ सकता है। परिस्थिति के अनुसार फालतू भाग-दौड़ भी हो सकती है। कुछ कामों में अति भी कर सकते हैं, जिसकी बिल्कुल जरूरत नहीं है।क्या करें -अनार खाएं या जूस पिएं।
- +11और स्लाइड देखेंकुंभ -अचानक धन लाभ के योग हैं। बिजनेस और कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। बिजनेस बढ़ सकता है। पार्टनर से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और समय भी देगा। पार्टनर से हर तरह का सुख भी आपको मिल सकता है। भाइयों और दोस्तों से मदद मिल सकती है। आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। रोजमर्रा के काम भी नहीं रुकेंगे। आपको फायदा हो सकता है। मन में अनजाना डर और अनिश्चितता रहेगी। किसी के साथ विवाद में भी फंस सकते हैं। सावधान रहें। पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।क्या करें और क्या नहीं -गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं।
- +11और स्लाइड देखेंमीन -चंद्रमा गोचर कुंडली के बारहवें भाव में होने से आपके लिए दिन परेशानियों वाला हो सकता है। आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। सावधान रहना चाहिए। वाद-विवाद के योग बन सकते हैं। किसी से भी फालतू न उलझें। सोचे हुए काम पूरे होने में थोड़ा समय और खर्चा दोनों हो सकता है। किस्मत का साथ कुछ मामलों में नहीं मिल पाएगा। ऑफिस या फील्ड में खुद को सकारात्मक रखने की कोशिश करें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। मानसिक भटकाव के कारण काम पर ध्यान देने में कठिनाई आ सकती है। ज्यादा न सोचें अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं। शारीरिक रूप से ज्यादा नहीं, लेकिन मामूली परेशानियां जरूर हो सकती है।क्या करें -नारियल पानी पिएं।
आगे की स्लाइड्स देखने के लिए क्लिक करें
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: Aaj Ka Rashifal: Thursday 12 April 2018, गुरुवार राशिफल: इन 8 राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)