आज का मीन राशिफल, 27 नवंबर 2017: जानें कैसा रहेगा आज का दिन मीन राशि वालों के लिए?
मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 27 नवंबर 2017 का दिन, जानिए रिलीजन भास्कर पर
जीवनमंत्र डेस्क | Last Modified - Nov 27, 2017, 07:20 AM IST
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा बीतेगा। प्रेम, नौकरी और व्यापार के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन। कैसी रहेगी सेहत और क्या कहते हैं मीन राशि वालों के सितारे, जानिए यहां। अगर जानना चाहते हैं 27 नवंबर 2017 के पूरे दिन का हाल तो यहां विस्तार से पढिए। किस्मत कितना साथ देगी और किसके सितारे चमकेंगे। प्रेम के मामले में कैसा रहेगा पूरा दिन। और भी बहुत कुछ छिपा है आपके आज के राशिफल में, पढ़िए रिलीजन भास्कर पर।
27 नवंबर 2017 को मीन राशि वालों के लिए पॉजिटिव क्या है?
साथ काम करने वाले कुछ लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। जिनसे आपने शायद ही कोई उम्मीद रखी हो वो आज आपकी मदद कर सकते हैं। सकारात्मक दिशा में बढ़ने की कोशिश करें। पैसों का कोई पुराना मामला सुलझाने की भी कोशिश आप कर सकते हैं। पढ़ाई में भी मन लगेगा। बिजनेस के लिए यात्रा हो सकती है। संयम रखें।27 नवंबर 2017 को मीन राशि वालों के लिए नेगेटिव क्या है?
सोचे हुए काम निपटाने में आपको परेशानी हो सकती है। आपको कोई पुराना बिल या पेनल्टी चुकानी पड़ सकती है। कामकाज में उलझने के कारण आप बारबार कन्फ्यूज भी हो सकते हैं। हर काम में सावधानी रखें। ज्यादा दौड़भाग भी करनी पड़ सकती है। अचानक धन हानि के योग भी बन रहे हैं। दिन इतना सफलतादायक नहीं कह सकते जितना आपने सोचा है। बिजनेस पार्टनर के साथ भी कोई समस्या हो सकती है। पैसों के लेनदेन में सावधान रहें। आपका खर्चा बढ़ सकता है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।27 नवंबर 2017 को मीन राशि वाले क्या करें, क्या ना करें?
देवी मंदिर में मेहंदी चढ़ाएं।27 नवंबर 2017 को मीन राशि का लव फैक्टर
पार्टनर का मूड ऑफ हो सकता है। मूड बनाने के लिए आप कुछ भी नया करने की कोशिश न करें। हल्कीफुल्की बातों तक ही सीमित रहें।27 नवंबर 2017 को मीन राशि का करियर
सरकारी तंत्र से परेशानी बढ सकती है। लेनदेन में सावधान रहें। स्टूडेंट्स के लिए दिन मिलाजुला हो सकता है। कुछ लोग परेशान भी हो सकते हैं।27 नवंबर 2017 को मीन राशि वालों की सेहत
भोजन में सावधानी रखें, कम भोजन करें।Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करे! डाउनलोड कीजिए Dainik Bhaskar का मोबाइल ऐप
Web Title: aaj ka min raashifl, 27 nvnbr 2017: jaanen kaisaa rahegaaa aaj ka din min raashi vaalon ke liye?
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)