कहीं शराब तो कहीं रक्त से भीगा कपड़ा, इन 8 मंदिरों में देते हैं सबसे अनोखे प्रसाद
ये हैं भारत के ऐसे 8 मंदिर, जहां मिलता है सबसे अलग प्रसाद
यूटीलिटी डेस्क | Last Modified - Jan 15, 2018, 05:00 PM IST
- +7और स्लाइड देखें
मंदिरों में सामान्य तौर पर नारियल, मिश्री, सूखे मेवे, चने या कोई मिठाई प्रसाद के तौर पर दी जाती है। लेकिन, भारत में कुछ मंदिर ऐसे हैं, जहां कुछ हट के प्रसाद दिया जाता है और कुछ मंदिरों में तो ऐसा प्रसाद दिया जाता है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
ये हैं भारत के अनोखी प्रसाद वाले 8 मंदिर-
1. काल भैरव मंदिर (मध्यप्रदेश)
मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में कई प्राचीन और अनोखे मंदिर हैं, जिनमें से एक है भगवान कालभैरव का मंदिर। इस मंदिर में भी भगवान को भोग के रूप में शराब चढ़ाई जाती है। वह शराब भगवान ग्रहण भी करते हैं। भगवान को चढ़ाने के साथ-साथ भक्तों को भी प्रसाद के तौर पर शराब दी जाती है।
2. कामाख्या देवी मंदिर (गुवाहाटी)
हर वर्ष गुवाहाटी के कामाख्या देवी मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। मेले के दौरान साल में 3 दिन के लिए मां के दर्शन आम भक्तों के लिए बंद कर दिए जाते हैं और चौथे दिन जब मंदिर के द्वार खुलते हैं तो बहुत बड़ी संख्या में भक्तों माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। प्रसाद के रूप में भक्तों को एक गीला कपड़ा दिया जाता है। कहा जाता है कि इन तीन दिनों में माता मासिक धर्म से गुजरती हैं और ये कपड़ा मां के रज से भीगा होता है।
3. करणी माता मंदिर (बीकानेर)
राजस्थान के बीकानेर में करणी माता के नाम से एक मंदिर है। यह मंदिर चूहों वाला मंदिर और करणी माता चूहों वाली माता के नाम से भी जानी जाती है। इस मंदिर में 20,000 से ज्यादा चूहे हैं। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है की यहां चूहों का खाया हुआ प्रसाद ही भक्तों को दिया जाता है। यहां पर रहने वाले चूहे माता की संतान माने जाते हैं।
4. थ्रिसुर महादेव मंदिर (केरल)
केरल के थ्रिसुर महादेव मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को खाने की सामग्री नहीं दी जाती। यहां पर भक्तों को प्रसाद के रूप में धर्म और ज्ञान की बातों से भरे हुए ब्रोशर्स, सीडी-डीवीडी और किताबें दी जाती हैं। मंदिर ट्रस्ट का मानना है कि ज्ञान के प्रचार और प्रसार से बढ़कर अन्य कोई प्रसाद हो ही नहीं सकता।
5. बालसुब्रमणिया मंदिर (केरल)
केरल के अलेप्पी नामक जगह पर बना हुआ है बालसुब्रमणिया मंदिर भी अपनी अनोखे प्रसाद के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि यहां के बालामुरुगन भगवान को चॉकलेट बहुत प्रिय है। इसलिए, यहां भगवान को प्रसाद के रूप में चॉकलेट ही चढ़ाई की जाती है और चॉकलेट का ही प्रसाद बांटा जाता है।
6. चाइनीज काली मंदिर (कोलकाता)
कोलकाता के चाइनीज काली मंदिर का निर्माण हिंदुओं ने नहीं बल्कि चीनी लोगों के द्वारा करवाया गया था। इतना ही नहीं इस मंदिर के अधिकतर भक्त भी चीनी लोग ही हैं। इस सबसे खास बात यहां की प्रसाद है। यहां देवी को प्रसाद में नूडल्स, चोपसी, चावल और सब्जियों के व्यंजन चढ़ाए जाते हैं और वहीं प्रसाद के रूप में भक्तों को भी दिए जाते हैं।
7. खबीस बाबा मंदिर (उत्तरप्रदेश)
उत्तरप्रदेश के सीतापुर का खबीस बाबा मंदिर देश के अनोखे प्रसाद वाले मंदिरों में सबसे खास माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में लोग मन्नतों के लिए आते हैं। यहां पर भोग में शराब चढ़ाई जाती है और वहीं प्रसाद के रुप में भी दी जाती है।
8. अलागार मंदिर (तमिलनाडू)
अलागार मंदिर तमिलनाडू में भगवान विष्णु के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर बहुत ही अनोखा है क्योंकि यहां पर भक्तों के प्रसाद के रूप में डोसा दिया जाता है।
आगे देखें खबर का ग्राफिकल प्रेजेंटेशन...
- +7और स्लाइड देखें
- +7और स्लाइड देखें
- +7और स्लाइड देखें
- +7और स्लाइड देखें
- +7और स्लाइड देखें
- +7और स्लाइड देखें
- +7और स्लाइड देखें
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)