आपके बुरे से बुरे समय को भी अच्छे में बदल सकती है घड़ी, जानें कैसे
वास्तु अनुसार ही घर और ऑफिस में लगाएं घड़ी नहीं तो होगा भारी नुकसान
यूटीलिटी डेस्क | Last Modified - Jan 04, 2018, 05:00 PM IST
- +2और स्लाइड देखें
घड़ी जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वास्तु अनुसार घड़ी आपके लिए तरक्की के रास्ते भी खोल सकती है और इसके विपरीत ये आपके लिए लगातार नुकसान और बुरे समय का कारण भी बन सकती है। यदि इससे जुड़ी वास्तु की कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जाए तो यह आपके बुरे समय को अच्छे में भी बदल सकती है।
जानिए, घड़ी से जुड़ी वास्तु की 7 खास बातें-
घर की दक्षिणी दीवार पर न लगाएं घड़ी
वास्तु में घर की दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी गई है। साथ ही ये दिशा ठहराव की है। इस दिशा में घड़ी लगाना प्रगति के अवसरों को धीमा कर सकता है। साथ ही ये दिशा घर के मुखिया के लिए होती है। इस दिशा में घड़ी लगाना मुखिया के स्वास्थय के लिए अच्छा नहीं माना गया है।
घर के दरवाजे पर भी न लगाएं घड़ी
घर के मेन गेट या दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा करना तनाव को बढ़ा सकता है। इससे घर से बाहर आते-जाते समय कई तरह की नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव घड़ी पर पड़ सकता है, जिसकी वजह से आपको कई तरह ही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इस दिशा में घड़ी लगाना होता है शुभ
घड़ी को घर की पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। पूर्व दिशा में लगाई गई घड़ी घर का वातावरण शुभ और प्यार वाला बनाए रखती है। पश्चिम दिशा में घड़ी लगाने से घर के सदस्यों के नए अवसरों की प्राप्ति होती है और उत्तर दिशा में लगाई गई घड़ी घर को पैसों के नुकसान से बचाती है।
आगे की स्लाइड्स पर जानें अन्य 4 बातें...
तस्वीरों का प्रयोग प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
- +2और स्लाइड देखें
घर में नहीं रखनी चाहिए बंद घड़ी
बंद घडियों को रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी कम होने लगती है और नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। यही कारण है कि घर में बंद पड़ी फालतू घडियां व अन्य बेकार सामान को घर से तुरंत हटा देना चाहिए। साथ ही घड़ी पर धूल न जमें इसका ध्यान भी रखना चाहिए।
तकिये के नीचे घड़ी रखकर न सोएं
कई लोग अपनी हाथ में पहनी जानी वाली घड़ी को तकिये के नीचे रखकर सोने की आदत होती है। यह आदत वास्तु के अनुसार बिल्कुल ही गलत मानी जाती है। ऐसा करने से मनुष्य की विचारधारा पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है और उसका स्वभाव भी बदलने लगता है।
- +2और स्लाइड देखें
लकी मानी जाती है पेंडुलम वाली घड़ी
पैंडुलम वाली घडियों के लिए मान्यता है कि इंसान के जीवन के बुरा समय को दूर करने वाली होती है और तरक्की के नए अवकर लाती है। पैंडुलम वाली घड़ी के लिए भी पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा ही शुभ मानी जाती है। ऐसी घड़ी ड्राइंग रूम में लगाना सबसे शुभ होता है।
घड़ी का समय हमेशा सही रखें
सही समय से आगे या पीछे चलने वाली घडियों को भी अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी घडियां मनुष्य के लिए उसकी हार या नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए घड़ी को हमेशा सही समय पर ही सेट करके रखना चाहिए।
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)