इस दिशा में न लगाएं नए साल का कैलेंडर वरना सालभर झेलने पड़ेंगे नुकसान
वास्तु के अनुसार लगाएं नए साल का कैलेंडर, मिलेंगे कई फायदे
यूटीलिटी डेस्क | Last Modified - Dec 31, 2017, 05:00 PM IST
- +6और स्लाइड देखें
वास्तु में पुराने कैलेंडर लगाए रखना अच्छा नहीं माना गया है। ये प्रगति के अवसरों को कम करता है। इसलिए, पुराने कैलेंडर को हटा देना चाहिए और नए साल के नया कैलेंडर लगाना चाहिए। जिससे नए साल में पुराने साल से भी ज्यादा शुभ अवसरों की प्राप्ति होती रहे।
अगर सालभर अच्छे योग और फायदे चाहते हैं तो कैलेंडर से जुड़ी वास्तु के कुछ खास नियम जान लें। अगर नए साल का कैलेंडर गलत दिशा या तरीके से लगा लेंगे तो फायदे की जगह दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है।दक्षिण दिशा में लगा कैलेंडर बढ़ाता है दुर्भाग्य
कैलेंडर समय का सूचक है और दक्षिण ठहराव की दिशा है। घर-दुसान में यहां कैलेंडर रखना वहां के सदस्यों की तरक्की को रोकता है और दुर्भाग्य बढ़ाता है। साथ ही वहां के मुखिया की सेहत पर बुरा असर डालता है।वास्तु अनुसार कहां लगाएं कैलेंडर
कैलेंडर उत्तर, पश्चिम या पूर्व दीवार पर लगाना शुभ होता है। हिंसक जानवरों या दुःखी चेहरों की तस्वीरों वाले कैलेंडर न लगाएं। इस प्रकार की तस्वीरें घर में नेगेटिव एनर्जी का संचार करती है।पूर्व में कैलेंडर लगाने से बढ़ते हैं तरक्की के अवसर
पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य है, जो लीडरशिप के देवता हैं। इस दिशा में कैलेंडर रखना जीवन में तरक्की लाता है। इस दिशा में कैलेंडर के साथ ही लाल या गुलाबी रंग के कागज पर उगते सूरज की तस्वीर भी लगाई जा सकती है।उत्तर दिशा में लगा कैलेंडर बढ़ाता है धन
उत्तर दिशा कुबेर की दिशा है। इस दिशा में कैलेंडल लगाने से घर के लोगों को धन लाभ होता रहता है। इस दिशा में कैलेंडर के साथ ही हरियाली, फव्वारा, नदी, या विवाह की तस्वीरें भी लगाई जा सकती है।
मेन गेट से नजर आता कैलेंडर भी होता है अशुभ
मेन गेट के सामने भी कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। इससे दरवाजे से गुजरने वाली ऊर्जा प्रभावित होती है। साथ ही तेज हवा चलने पर कैलेंडर हिलने से पेज उलट सकते हैं। जो कि अच्छा नहीं माना जाता है।
पश्चिम दिशा में कैलेंडर लगाने से पूरे होते हैं रुके हुए काम
पश्चिम दिशा बहाव की दिशा है। इस दिशा में कैलेंडर लगाने से कार्यों में तेजी आती हैं, साथ ही कार्यक्षमता भी बढ़ती है। पश्चिम दिशा का जो कोना उत्तर की ओर हो। उस कोने की ओर कैलेंडर लगाना शुभ होता है।
आगे की स्लाइड्स पर देखें ग्राफिकल प्रेजेंटेशन...
- +6और स्लाइड देखें
- +6और स्लाइड देखें
- +6और स्लाइड देखें
- +6और स्लाइड देखें
- +6और स्लाइड देखें
- +6और स्लाइड देखें
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)