प्रेग्नेंट महिला के कमरे में करें पीले चावल का ये उपाय, अच्छी रहेगी मां-बच्चे दोनों की सेहत
प्रेग्नेंट महिला के कमरे में रखें ये 8 चीजें, अच्छी रहेगी सेहत, बच्चा बनेगा गुणवान
यूटीलिटी डेस्क | Last Modified - Feb 01, 2018, 05:00 PM IST
प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत का खास ख्याल रखा जाता है। ऐसे में वास्तु की बताई गई कुछ आसान वस्तु इस काम में मददगार साबित हो सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कुछ खास चीजें प्रेग्नेंट महिला का रूम में रखी जाए तो महिला और बच्चे दोनों की सेहत ठीक रहती है, साथ ही बच्चा गुणवान बनता है।
आगे की स्लाइड्स पर जानें कौन-सी हैं वे 8 चीजें...
1. मोर पंख
मोर पंख भगवान कृष्ण से संबंधित माना जाता है। ऐसे में घर के मंदिर में या गर्भवती महिला के कमरे में मोर पंख रखना मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छा माना जाता है।
2. भगवान कृष्ण और देवी यशोदा की तस्वीर
गर्भवती महिला के कमरे में भगवान कृष्ण और देवी यशोदा की तस्वीर लगाना चाहिए। तस्वीर को इस तरह लगाएं कि महिला के सुबह उठते ही तस्वीर के दर्शन हो।
3. हंसते-मुस्कुराते बच्चों की तस्वीर
गर्भवती महिला के कमरे में हंसते-मुस्कुराते बच्चों की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से बच्चा शांत और हंसमुख स्वभाव का होता है।
4. गुलाबी रंग की तस्वीर या शो-पीस
गुबाबी रंग खुशी और आनंद का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिला के कमरे में इस रंग की कोई बड़ी तस्वीर लगाना या शो-पीस रखना अच्छा होता है।
5. सफेद रंग की तस्वीर या शो-पीस
सफेद रंग शांति और अच्छी हेल्थ का प्रतीक माना जाता है। इस रंग की कोई तस्वीर या शो-पीस कमरे में रखने से मां और बच्चे की हेल्थ अच्छी रहती है।
6. पीले चावल
पीले चावल शुभ संकेत बताते हैं। ऐसे में गर्भवती महिला के कमरे में पीले चावल रखने से मां और बच्चे पर किसी तरह की नेगेटिविटी का असर नहीं होता।
7. तांबे की कोई वस्तु
तांबा भी बुरी नजर और नेगेटिविटी को दूर कर पॉजीटिविटी को बढ़ाता है। तांबे की कोई भी वस्तु गर्भवती महिला के कमरे में रखने से वहां पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
8. वास्तु देव की मूर्ति या तस्वीर
कई बार कमरे का गलत वास्तु भी मां-बच्चे के लिए कई परेशानियों का कारण बन सकता है। कमरे में अगर वास्तु देव की मूर्ति या तस्वीर हो इसका असर नहीं पड़ता।
- +1और स्लाइड देखें
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)