जानिए, शरीर के किस अंग पर काला धागा बांधने से क्या होता है
हिन्दू धर्म और तंत्र में कुछ खास कामों के लिए काले रंग के धागे का उपयोग किया जाता है।
यूटिलिटी डेस्क | Last Modified - Feb 24, 2018, 04:47 PM IST
- +3और स्लाइड देखें
हिन्दू धर्म और तंत्र में कुछ खास कामों के लिए काले रंग के धागे का उपयोग किया जाता है। आपने सुना होगा कि कोई भी धार्मिक काम करने के लिये काले कपड़े और काले धागे का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योकि ये रंग नेगेटिविटी पैदा करता है, लेकिन इसकी खासियत ये भी है कि काला धागा किसी भी तरह की एनर्जी को सोखकर बाहर नहीं निकलने देता है।
ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार काले रंग का धागा बांधने के पीछे बहुत से कारण हैं और इतना ही नहीं बल्कि काले रंग का धागा बांधने के वैज्ञानिक तौर पर भी बहुत से फायदे हैं।
तंत्र चूड़ामणि ग्रंथ के साधनविधि अध्याय में काले धागे को बुरी शक्तियों से बचाने वाला माना गया है। काला धागा ना सिर्फ आपको बुरी नजर से बचाता है बल्कि इसके साथ ही ये धागा आपकी किस्मत भी बदल सकता है।
कुछ लोगों का मानना है कि काले रंग की चीजों पर बुरी शक्तियों का गहरा असर पड़ता है, लेकिन ऐसा भी माना जाता है कि मंत्रों से बंधा हुआ धागा बुरी नजर और बुरी ताकतों से बचाता भी है। आपने भी देखा होगा कि अधिकतर लोग अपने पैरों या हाथों में काला धागा बाधतें है।
काले धागे का खास उपाय -
उज्जैन में विक्रांत भैरव मंदिर के तंत्र साधक पं. भरत उपाध्याय का कहना है कि तंत्र के अनुसार आप रेशमी या सूती काला धागा लेकर किसी भी शनिवार या रविवार की शाम को भैरव मंदिर में जाएं। इस धागे में छोटी-छोटी नौ गाँठ लगाकर भैरव जी का सिंदूर लगाएं। फिर इस धागे को घर के मेन गेट पर बांध दें। इससे से घर की सुरक्षा होती है और आपका घर बुरी शक्तियों से बच जाता है।
आगे पढ़ें शरीर के किस अंग पर काला धागा बांधने से क्या होता है -
- +3और स्लाइड देखें
- +3और स्लाइड देखें
- +3और स्लाइड देखें
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)