Home » Jeevan Mantra »Jyotish »Rashifal» Monday Rashifal 15 January 2018 Free Daily Horoscope In Hindi
आज 2 शत्रु ग्रहों के साथ है चंद्रमा, ऐसा रहेगा 12 राशियों पर असर
सोमवार को धनु राशि में बुध और शनि के साथ मूल नक्षत्र का चंद्रमा अशुभ योग बना रहा है।
यूटिलिटी डेस्क | Last Modified - Jan 14, 2018, 05:00 PM IST
- +11और स्लाइड देखें
सोमवार को धनु राशि में बुध और शनि के साथ मूल नक्षत्र का चंद्रमा अशुभ योग बना रहा है। लुम्बक, व्यघात और विषयोग बनने से चंद्रमा का अशुभ असर हर राशि पर रहेगा। इसके कारण मानसिक तनाव, खर्चा, झगड़े और नुकसान होने की संभावना है। इसका अशुभ असर खासतौर से वृष, कन्या और मकर राशि वालों पर होगा। इनके अलावा अन्य राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा।
पढ़ें पूरा राशिफल और उपाय -
मेष - पॉजिटिव -आपके लिए दिन खास रहेगा। कुछ ऐसी बातें सामने आ सकती हैं जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा देंगी। सितारे आपके सोचे हुए काम पूरे करवा देंगे। अचानक कोई अच्छी खबर या संकेत से आप खुश भी हो सकते हैं। इससे आपको ऊर्जा भी मिलेगी। परिवार में किसी के साथ अनबन चल रही है, तो आज सुलह भी हो जाएगी। लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कोई बीमारी है, तो वह ठीक भी हो सकती है। किस्मत का साथ और रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
नेगेटिव -पिछले कुछ दिनों से जो प्लानिंग आपके दिमाग में है उस पर काम शुरू न करें तो ही अच्छा है। किसी से जबरदस्ती अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें। ऐसा करने से आपको ही उल्टा नुकसान हो सकता है।
क्या करें -गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं।
लव-पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अच्छी बातों हो सकती हैं। एक दूसरे से कुछ वादे भी करेंगे।
करियर-काम में मन लगेगा। धन लाभ हो सकता है। छुट्टी मनाना आपके लिए बेहतर है। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स को महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिल पाएगी। थोड़े परेशान भी रहेंगे।
हेल्थ-पुराने रोग खत्म हो सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।आगे पढ़ें वृष से मीन राशियों का पूरा फल -
- +11और स्लाइड देखेंवृष - पॉजिटिव - आपको अपनी कोशिशों से प्रसन्नता मिलेगी। कोई खास काम निपटाने पर आपको शांति मिलेगी। कोई पुरस्कार भी आपको मिल सकता है। साथ के कुछ लोगों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने से पहले उससे संबंधित अनुभवी की सलाह ले लें। अपनी प्लानिंग गुप्त रखें। कहीं सें आपको कुछ निवेश की सलाह भी मिल सकती है।
नेगेटिव -आज आपको सावधान रहना चाहिए। किसी नकारात्मक बात से उलझे रह सकते हैं। आंतरिक द्वंद से परेशान रहेंगे। दोस्तों और भाइयों की मदद नहीं मिलने से परेशान हो सकते हैं। किसी भी नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। जो गलती आपसे पहले हो चुकी है उसका नतीजा आपको मिल सकता है। अपनी जिम्मेदारियों से बचना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। निवेश को लेकर सावधान ही रहें। आज पैसा न फंसाएं।
क्या करें -पानी की टंकी में सफेद फूल डालें।
लव-पार्टनर आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पार्टनर आपकी कोई बात नहीं मानेगा तो अनबन भी हो सकती है।
करियर-अचानक धन हानि के योग हैं। जोखिम भरे काम करने से बचें। हो सकता है कार्यक्षेत्र में किसी का सहयोग भी न मिले। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा। फालतू कामों में भी समय निकल सकता है।
हेल्थ-पेट की तकलीफ से परेशान रहेंगे। - +11और स्लाइड देखेंमिथुन - पॉजिटिव -अचानक आपके मन में कोई बात आ सकती है। उससे ही आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकते हैं। सवालों के ऐसे जवाब भी आपको मिल जाएंगे, जिनको आप काफी समय से खोजते आ रहे थे। कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म हो जाएगी। रूटीन कामों से धन लाभ और फायदा हो सकता है। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। जिनसे आपको बड़ा फायदा मिल जाएगा। आपको मेहनत करने पर मजा आएगा। जिसके नतीजे भी आपके ही फेवर में रहेंगे। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आज आपको फायदा हो सकता है।
नेगेटिव -मन में हल्की बेचैनी हो सकती है। घर और ऑफिस दोनों जगह परेशानी वाला माहौल हो सकता है। सावधान रहें। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। कोई पुरानी देनदारी सामने आ सकती है। पैसा भी चूका सकते हैं। दोस्तों या मेहमानों पर खर्चा करना पड़ सकता है।
क्या करें -हनुमान जी को पान चढ़ाएं।
लव-प्यार के मामलों में अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम प्रस्ताव भी मिलेंगे। विपरीत लिंग के अविवाहित लोगों से संबंध अच्छे बनेंगे।
करियर-कोई वाद-विवाद भी हो सकता है। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा। दोस्तों से मदद मिलेगी।
हेल्थ-सेहत के मामले में सावधान रहें। परहेज रखें। दवाईयां समय पर लें। - +11और स्लाइड देखेंकर्क - पॉजिटिव -आप बहुत मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिन भर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। कहीं कोई निवेश, एक्स्ट्रा इनकम या किसी से बकाया पैसा भी मिल सकता है। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से धन लाभ हो सकता है। आज आप जोश में रहेंगे और साथ ही अपनी बुद्धि भी उपयोग करेंगे। दिन आपके लिए अच्छा है। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। प्रेम के मामलों में आप बहुत भाग्यशाली हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। कुछ विवाहित लोग भी साथ मे समय बीताएंगे।
नेगेटिव -नकारात्मक विचारों और ऐसे माहौल से दूर रहें। हर काम किसी पर पूरी तरह डिपेंड होकर करेंगे तो इसमें आपका ही नुकसान हो सकता है। गोचर कुंडली के छठे भाव में चंद्रमा होने से आपको पुराने दुश्मन परेशान कर सकते हैं।
क्या करें -विष्णु मंदिर में इत्र चढ़ाएं।
लव-पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। दिन का कुछ समय प्यार से बीतेगा।
करियर-कार्यक्षेत्र से संबंधित कामकाज में दौड़-धूप हो सकती है। थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स के लिए दिन नकारात्मक हो सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
हेल्थ-कमर और बदन दर्द हो सकता है। सावधान रहें। - +11और स्लाइड देखेंसिंह - पॉजिटिव -आप जो भी काम करेंगे उससे कुछ न कुछ फायदा तो मिलेगा ही। काम से आपको पैसा मिल सकता है। ऑफिस में बीतने वाला समय आपके लिए किसी न किसी तरह महत्वपूर्ण भी हो सकता है। ऑफिस में कुछ खास बदलाव होने के भी योग बन रहे हैं। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। इसी के साथ आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। घूमने-फिरने के लिए समय अच्छा है। सोचे हुए काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। अचानक धन लाभ होगा।
नेगेटिव -आज आप कई काम एक साथ करने की कोशिश कर सकते हैं। इस कारण आप परेशान भी हो सकते हैं। कन्फ्यूजन की स्थिति भी बन सकती है। आपको रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी होगी। घमंड और गुस्से पर कंट्रोल करें। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से भी बचें।
क्या करें -तला-गला खाना खाने से बचें।
लव-पार्टनर आपकी भावनाओं समझेगा। पार्टनर का मूड भी अच्छा रहेगा।
करियर-बिजनेस में नए संबंध बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग भी मिलेगा। मेहनत से सफलता मिल सकती है। थोड़ा मानसिक तनाव भी हो सकता है।
हेल्थ-मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है। - +11और स्लाइड देखेंकन्या - पॉजिटिव -पुरानी चुनौतियों से निपटने के लिए आपको नई बात समझ आ जाएगी। आप कोई ऐसी नई बात सीख सकते हैं, जो आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा देगी। आज आप अपनी मानसिक अस्थिरता दूर करने की कोशिश करेंगे और बहुत हद तक इसमें सफल भी हो जाएंगे। अपने काम समय पर करने की कोशिश करेंगे। किसी भी परेशानी से निपटने के लिए अपने अच्छे कामों को याद करेेंगे और मानसिक तौर पर मजबूत भी रहेंगे।
नेगेटिव -कोई भी नया निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन महसूस होगा। आपको सावधान रहना होगा। कुछ मामलों में आप जिद्दी भी हो सकते हैं। इससे आपको कहीं न कहीं नुकसान हो सकता है। धन की कमी महसूस हो सकती है। गोचर कुंडली में चौथे भाव का चंद्रमा होने से नया काम करने से बचें।क्या करें -बड़ के पत्तों पर राम लिख कर हनुमान जी को चढ़ाएं।
लव-आज प्रेम प्रस्ताव भेज सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी।
करियर-कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। बस थोड़ी सावधानी रखें।
हेल्थ-मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। - +11और स्लाइड देखेंतुला - पॉजिटिव -पुरानी टेंशन आज खत्म हो सकती है। खुद पर ध्यान देंगे। जरूरत की चीजों पर पैसा खर्चा होगा। कामकाज में एक्टिव रहेंगे। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के काम पूरे होंगे। अचानक यात्रा हो सकती है। दोस्तों से सहयोग मिल सकता है। हंसी-मजाक में दिन बीतेगा। नए लोगों से दोस्ती होगी। प्रोफेशनल रिलेशन आज मजबूत हो सकते हैं। आज आप किसी तरह का नशा छोड़ने का मन भी बना सकते हैं। भागीदारी में आपके लिए गए फैसले फायदेमंद हो सकते हैं।
नेगेटिव -परिवार या रिश्तेदारों की वजह से आपका मूड भी खराब हो सकता है। कुछ लोग आपकी शिकायतें कर सकते हैं। बेतुकी बातें भी सामने आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति भी थोड़ी डगमगा सकती है। किसी रिश्तेदार से कुछ अनबन होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें।
क्या करें -किसी भी मंदिर की दिवार पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।लव-पार्टनर से सहयोग और धन लाभ होगा। लव प्रपोजल के लिए दिन अच्छा रहेगा।
करियर-बिजनेस में किसी न किसी तरह का फायदा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सावधान रहें।
हेल्थ-पेट खराब हो सकता है। सावधान रहें। - +11और स्लाइड देखेंवृश्चिक - पॉजिटिव -चंद्रमा की अच्छी स्थिति से धन लाभ हो सकता है। आप दिमाग से और मीठा बोलकर लोगों को प्रभावित करेंगे। दुश्मनों पर जीत मिल जाएगी। आप करियर के मामले में बिल्कुल सही समय पर सही जगह मौजूद रहेंगे। किसी खास काम में पूरी ताकत से जुट जाएंगे और खुद को साबित करके दिखा देंगे। दोस्तों और परिवार वालों से सहयोग मिल सकता है कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से भी मुलाकात होगी।
नेगेटिव -मोबाइल फोन, कम्प्यूटर या किसी भी और तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें। खास तौर पर संचार के साधन या उनसे जुड़ा कोई उपकरण आपको परेशान कर सकता है। उसके कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है।
क्या करें -पूड़ी और बताशा छत पर रखें।
लव-आज पार्टनर पर नाराज न हों। विवाद की स्थिति भी बन सकती है।
करियर-आज काम ज्यादा रहेगा। धैर्य रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। किए गए कामों के अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं।
हेल्थ-जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। - +11और स्लाइड देखेंधनु - पॉजिटिव -अचानक धन लाभ होने की संभावना हैद्ध रुका हुआ पैसा मिल सकता है। अपने से जुड़े लोगों की बातें आज सुननी चाहिए। अपनी प्राथमिकताएं तय करेंगे। किसी भी विवाद के बाद विचार करेंगे तो आपको मूल मसला समझ आ सकता है। कामकाज संबंधित अच्छे और व्यावहारिक तरीके और विचार आपके दिमाग में आ सकते हैं। चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी व्यवहारकुशलता और सहनशक्ति से काम लें। ज्यादातर चीजें खुद सुलझ जाएंगी।
नेगेटिव -पैसों को लेकर पार्टनर से अनबन हो सकती है। पार्टनर के साथ खरीददारी होगी, विवाद भी हो सकते हैं। किसी बात पर मूड भी खराब हो सकता है। नौकरी और कामकाजी जिंदगी में दुश्मनों से सावधान रहना होगा।
क्या करें -कच्चे दूध से चेहरा धोएं।
लव-पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। इससे रिश्ता मजबूत हो सकता है।
करियर-आज खर्चा और काम दोनों ज्यादा होने से परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य है।
हेल्थ-गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। सावधान रहें। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी बढ़ सकती है। - +11और स्लाइड देखेंमकर - पॉजिटिव -आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है। इन पर आपकी निगाह रहेगी। बिजनेस या कार्यक्षेत्र संबंधित यात्रा हो सकती है। काम भी बहुत रहेगा। दूर स्थान के लोगों से आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। लोग आपकी मेहनत से कुछ सीखेंगे। किसी चिंता से भी मुक्ति मिल सकती है। निपट चुके काम एक बार चेक कर लें। अच्छा रहेगा।
नेगेटिव -थकान भी हो सकती है। खर्चा बढ़ने के योग हैं। चंद्रमा गोचर कुंडली के बारहवें भाव में होगा तो ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। किसी से विवाद और मतभेद भी हो सकते हैं। खर्चा और फालतू दौड़-भाग हो सकती है।क्या करें -किन्नरों को इलाइची पाउडर खिलाएं।
लव-पार्टनर से किसी न किसी तरह फायदा मिलेगा। सुख और प्रेम मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा।
करियर-विपरीत लिंग वाले लोगों से सहयोग मिल सकता है। बकाया काम आज निपट सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। कम मेहनत में भी सफलता मिल सकती है।
हेल्थ-सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी। मेहनत, थकान और नींद के कारण अन्य कामकाज पर असर पड़ेगा। - +11और स्लाइड देखेंकुंभ - पॉजिटिव -ऑफिस या बिजनेस में कोई नई पहल कर सकते हैं। करियर और सामाजिक क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। आप जो भी सोचेंगे, जो करेंगे उसमें आपको सफलता मिल सकती है। किए गए कामों का पूरा परिणाम भी आपको मिल सकता है। आज आप सही समय पर सही निवेश कर सकते हैं। आपको साझेदार से फायदा हो सकता है। रोजमर्रा के कामों से भी फायदा मिल सकता है। जमीन-जायदाद का कोई बड़ा काम निपट सकता है, ध्यान रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ा फायदा भी होने की संभावना है। पुराने कामों का कोई खास फायदा भी आपको मिल सकता है। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिल जाएगा। कानूनी मामले सुलझ जाएंगे।
नेगेटिव -मन में उथल-पुथल चलेगी। न चाहते हुए भी ज्यादा खर्चा हो सकता है। साथ के कुछ लोगों से अनबन हो सकती है। किसी मामले को लेकर विवाद भी होने की संभावना है।
क्या करें -पीने के पानी रखने के स्थान पर दीपक लगाएं।
लव-पार्टनर आपके प्रति संवेदनशील रहेगा। उसकी बातों में छुपे इशारे समझें। पार्टनर से कोई बात छुपाएं नहीं।
करियर-कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ-सेहत के मामले में दिन ठीक है। - +11और स्लाइड देखेंमीन - पॉजिटिव -सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। ऐसे कामों की योजना बनाना और काम निपटाने का भी समय है। किसी तरह के निवेश की योजना भी आज बन सकती है। बिल और देनदारियां चुका सकते हैं। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। जिन लोगों से आपको पैसे लेने हैं, उनसे वसूली कर सकते हैं। दिन आपके फेवर में हो सकता है। कार्यक्षेत्र या ऑफिस से जुड़ी योजनाएं पूरी हो सकती है। ऑफिस और बिजनेस में आपके लिए गए फैसलों से बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। आज कुछ घटनाएं अचानक हो सकती है।
नेगेटिव -मीन राशि वाले लोग अपनी ही बात या प्लानिंग में उलझ सकते हैं। किसी के लिए जलन का भाव भी आपके मन में हो सकता है। अपोजिट जेंडर पर खर्चा भी ज्यादा होने की संभावना है। समय खराब हो सकता है।
क्या करें -चंदन का तिलक लगाएं।
लव-प्रेमी जोड़े आज अपना दिन सुख और प्रेम से बिताएं। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
करियर-आज बिजनेस में कोई रिस्क न लें। लोगों को उधार पैसा देने से बचें। स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा।
हेल्थ-थकान और आलस्य बढ़ेगा। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।
आगे की स्लाइड्स देखने के लिए क्लिक करें
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: Monday Rashifal 15 January 2018 Free Daily Horoscope In Hindi
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)