अगर आपके साथ होने लगे ये बातें तो समझ लें आपके जीवन में आने वाली हैं परेशानियां
जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उन्हें दैनिक जीवन में कुछ खास संकेत मिलते हैं।
यूटिलिटी डेस्क | Last Modified - Feb 21, 2018, 04:05 PM IST
- +3और स्लाइड देखें
ज्योतिष में कुल नौ ग्रह बताए गए हैं। ये नौ ग्रह कुंडली के 12 भावों में अपनी स्थितियों के अनुसार शुभ या अशुभ फल देते हैं। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में 9 में से 7 ग्रह राहु-केतु के बीच में आ जाते हैं तो कालसर्प दोष बनता है।
कालसर्प दोष का असर
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है तो व्यक्ति को जीवन में सफलता नहीं मिल पाती है। परेशानियां बनी रहती हैं और पारिवारिक सुख भी नहीं मिल पाता है।
जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उन्हें दैनिक जीवन में कुछ खास संकेत मिलते हैं। यहां जानिए ये संकेत कौन-कौन से हैं...
1. कालसर्प योग से प्रभावित व्यक्ति को बुरे सपने आने लगते हैं।
2. अकारण ही मन में डर बना रहता है।
3. रात में डर के कारण बार-बार नींद खुल जाती है।
4. कालसर्प के कारण व्यक्ति नींद में बार-बार चमकता है।
5. बार-बार सांप दिखाई देता है।
6. हमेशा ऐसा अहसास रहता है कि कोई आपके पास खड़ा है।
7. कड़ी मेहनत के बाद अंतिम पड़ाव पर सफलता नहीं असफलता मिलती है।
8. घर-परिवार और कार्य स्थल पर अनचाहे वाद-विवाद होते रहते हैं।
9.शत्रुओं की संख्या बढ़ जाती है।
10.किसी गंभीर बीमार का इलाज होने पर भी फायदा नहीं होता है।
कालसर्प दोष के उपाय
1. कालसर्प दोष होने पर शिवजी की पूजा नियमित रूप से करनी चाहिए।
2. किसी पवित्र नदी में तांबे से बना नाग-नागिन का जोड़ा प्रवाहित करें।
3. हर शनिवार पीपल को जल चढ़ाएं और पीपल की सात परिक्रमा करें।
4.समय-समय पर गरीबों को काले कंबल का दान करें।
- +3और स्लाइड देखें
- +3और स्लाइड देखें
- +3और स्लाइड देखें
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)