घी के ये 3 उपाय करते रहेंगे तो दूर हो सकता है आपका बुरा समय
ज्योतिष में दैनिक उपयोग की चीजों के उपाय भी बताए गए हैं।
यूटिलिटी डेस्क | Last Modified - Feb 16, 2018, 05:00 PM IST
देवी-देवताओं के पूजन में कई प्रकार की सामग्रियों का उपयोग किया जाता है। इन वस्तुओं में घी का भी महत्वपूर्ण स्थान है। घी के दीपक जलाने का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि भगवान को घी अर्पित करने पर स्वास्थ्य लाभ के साथ ही धन संबंधी मामलों में लाभ मिलता है। यहां जानिए घी से जुड़े कुछ उपाय...
1. शारीरिक बल प्राप्त करने के लिए घी का उपाय
यदि कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर है तो उसे प्रतिदिन शिवलिंग पर घी अर्पित करना चाहिए। शिवपुराण के अनुसार जो व्यक्ति शिवलिंग पर घी अर्पित करता है उसका शारीरिक बल प्राप्त होता है। इस उपाय के साथ ही, खाने में घी का उपयोग करना फायदेमंद रहता है। शारीरिक बल प्राप्त करने के लिए संयमित दिनचर्या का पालन करें। खान-पान का भी विशेष ध्यान रखें।
2. स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए घी का उपाय
यदि कोई व्यक्ति बहुत दिनों से बीमार है और बीमारी किसी भी उपचार से ठीक नहीं हो रही है तो उसके लिए घी का यह उपाय करें। जिस कमरे में रोगी आराम करता हो, उस कमरे में रोज शाम को घी का दीपक केशर डालकर जलाएं। साथ ही, रोगी की दवाइयां, चिकित्सकीय परामर्श आदि भी जारी रखें। दीपक जलने पर घी और केशर से मिश्रित धुआं निकलेगा, जो कि वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करेगा और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाएगा। जिससे रोगी के स्वास्थ्य को जल्दी लाभ मिल सकता है।
3. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए घी का उपाय
आजकल अधिकांश लोगों के वैवाहिक जीवन में वाद-विवाद होते रहते हैं। कभी-कभी छोटे-छोटे विवाद भी बड़ा रूप ले लेते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए घी का यह उपाय करें। प्रतिदिन रोज रात को सोने से पहले घर में हम जहां बर्तन धोते हैं, उस स्थान पर घी का एक दीपक लगाएं। दीपक जलाने से पहले स्थान को अच्छी तरह साफ कर लेना चाहिए।
- +3और स्लाइड देखें
- +3और स्लाइड देखें
- +3और स्लाइड देखें
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)