कुंवारों को आए ऐसे सपने तो समझ लो जल्दी होने वाली है शादी
सोलह संस्कारों में विवाह सबसे प्रमुख संस्कार होता है। विवाह को लेकर सभी के मन में कुछ प्रश्न अवश्य होते हैं।
जीवन मंत्र डेस्क | Last Modified - Dec 19, 2017, 05:00 PM IST
- +7और स्लाइड देखें
सोलह संस्कारों में विवाह सबसे प्रमुख संस्कार होता है। विवाह को लेकर सभी के मन में कुछ प्रश्न अवश्य होते हैं। जैसे- विवाह कब होगा, जीवनसाथी कैसा होगा इत्यादि। कई बार हम ऐसे सपनें दिखाई देते हैं जिनमें विवाह संबंधी प्रश्नों के उत्तर छुपे होते हैं, लेकिन हम उन्हें समझ नहीं पाते। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सपनों के बारें में बता रहे हैं, जो विवाह, प्रेम, प्रणय के संबंधों के बारे में जानकारी देते हैं-
1. कोई युवती अगर सपने में सुंदर चिड़िया देखती है तो उसके प्रेम संबंध को विवाह में बदलने में अधिक समय नहीं लगता।
2. यदि कोई प्रसन्न होकर सपने में नाचता हुआ दिखाई दे तो जल्दी ही उसकी शादी के योग बन सकते हैं।
3. कुंवारी लड़की यदि सपने में मूर्ति बनाने वाले को देखती है तो जल्दी ही उसे मनचाहे वर (दूल्हा) की प्राप्ति होती है।
4. सपने में यदि कोई युवती किसी सहेली के दिए हुए कंगन पहनती है तो उसका शीघ्र ही विवाह हो जाता है।
5. स्वप्न में जो व्यक्ति स्वयं की मंगनी होते हुए देखता है उसका विवाह जल्दी ही मनचाही लड़की से हो सकता है।
6. यदि कोई युवती सपने में स्वयं को मेले में घुमते हुए देखे तो उसे जल्दी ही योग्य वर की प्राप्ति हो सकती है।
7. कोई व्यक्ति सपने में स्वयं को हेलिकॉप्टर में बैठे हुए देखता है तो उसके विवाह होने की संभावना बढ़ जाती है। - +7और स्लाइड देखें
- +7और स्लाइड देखें
- +7और स्लाइड देखें
- +7और स्लाइड देखें
- +7और स्लाइड देखें
- +7और स्लाइड देखें
- +7और स्लाइड देखें
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)