3 अप्रैल को करें राशि अनुसार ये उपाय, शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन
इस बार 3 अप्रैल, मंगलवार को चतुर्थी तिथि होने से अंगारक चतुर्थी का योग बन रहा है।
dainikbhaskar.com | Last Modified - Apr 02, 2018, 05:00 PM IST
- +12और स्लाइड देखें
यूटिलिटी डेस्क. इस बार 3 अप्रैल, मंगलवार को चतुर्थी तिथि होने से अंगारक चतुर्थी का योग बन रहा है।इस दिन श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो किसी के भी बुरे दिन दूर हो सकते हैं। ये उपाय उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा द्वारा बताए गए हैं-
मेष राशि- भगवान श्रीगणेश को रेशमी दुपट्टा अर्पित करें। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
वृषभ राशि- भगवान श्रीगणेश को पांच तरह के लड्डुओं का भोग लगाएं। भौतिक सुख-सुविधाएं भी मिलेंगी।
मिथुन राशि-श्रीगणेश का अभिषेक गाय के कच्चे दूध (बिना उबला) से करें। धन लाभ के योग बन सकते हैं।
कर्क राशि- श्रीगणेश को दूर्वा अर्पित करें। इससे शारीरिक व मानसिक परेशानियां दूर हो सकती हैं।
सिंह राशि- स्फटिक से बनी श्रीगणेश की मूर्तियां भक्तों को बांटे। इससे मान-सम्मान मिलेगा।
कन्या राशि- श्रीगणेश को सिंदूर चढ़ाएं। इससे परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।
तुला राशि-आम के पत्तों से भगवान श्रीगणेश की पूजा करें। इससे आपके परिवार में खुशहाली रहेगी।
वृश्चिक राशि- भगवान श्रीगणेश को गुड़, चीनी और दही और भोग लगाएं। आने वाले संकटों से बचेंगे।
धनु राशि- श्रीगणेश का पंचामृत से अभिषेक करें। पैसों से संबंधित फायदा होने के योग बन सकते हैं।
मकर राशि- हल्दी की गठान श्रीगणेश को चढ़ाएं और बाद में इसे अपनी तिजोरी में रख लें। फायदा होगा।
कुंभ राशि-भगवान श्रीगणेश को गुलाब के 21 फूल चढ़ाएं। संतान संबंधी समस्या का निदान हो सकता है।
मीन राशि- पीला रेशमी कपड़ा भगवान श्रीगणेश को अर्पित करें। नौकरी व व्यापार में लाभ हो सकता है।
ये भी पढ़ें-मौत से पहले यमराज सभी को देते हैं ये 4 संकेत, आप को तो नहीं मिले?
- +12और स्लाइड देखें
- +12और स्लाइड देखें
- +12और स्लाइड देखें
- +12और स्लाइड देखें
- +12और स्लाइड देखें
- +12और स्लाइड देखें
- +12और स्लाइड देखें
- +12और स्लाइड देखें
- +12और स्लाइड देखें
- +12और स्लाइड देखें
- +12और स्लाइड देखें
- +12और स्लाइड देखें
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)