आईने में दिखने लगे ये संकेत तो समझ लें अब चमकने वाली है आपकी किस्मत
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों को देखकर भविष्य की बातें जान सकते हैं।
यूटीलिटी डेस्क | Last Modified - Jan 05, 2018, 05:00 PM IST
किसी ज्योतिषी से मिले बिना अगर आप आने वाले कल के बारे में जानना चाहते है तो यहां जानिए एक ऐसा तरीका, जिससे किस्मत से जुड़ी बातें मालूम हो सकती हैं।
रोज जब आप खुद को आईने में देखते हैं, तब कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो आप ये जान सकते हैं कि भविष्य कैसा होगा। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार बालों को देखकर हम आने वाले कल की बातें जान सकते हैं।
ये हैं बालों से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत
- जिस व्यक्ति के सिर के एक रोमकूप में एक बाल है, वह भाग्यशाली होता है। ऐसे बाल सबसे अच्छे होते हैं।
- अगर एक बाल में से कई शाखाएं निकली रही हों तो व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर हो सकता है। ऐसे लोग दो विचारधाराओं के बीच उलझे रहते हैं। किसी निर्णय तक नहीं पहुंच पाते। आसानी से सफलता नहीं मिलती।
- अगर किसी व्यक्ति के बाल पतले होते जा रहे हैं तो ये अशुभ माना गया है। ऐसी स्थिति में परेशानियां बढ़ने की संभावनाएं रहती हैं।
- अगर बाल मोटे व कड़क होते जा रहे हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए। ऐसा होने पर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
- अगर बाल सीधे और मुलायम होते जा रहे हैं तो समझना चाहिए कि आने वाले समय में कोई नया काम मिलने वाला है। ऐसे बाल वाला व्यक्ति सीधी कार्य प्रणाली वाला और साफ बोलने वाला होता है।क्या है सामुद्रिक शास्त्र
सामुद्रिक शास्त्र ज्योतिष का अभिन्न अंग है। इस शास्त्र में शरीर के अंगों और अंगों की बनावट के आधार पर व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य जानने के तरीके बताए गए हैं। सामुद्रिक शास्त्र की रचना समुद्र ऋषि ने की थी।
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)