जब आने लगे ऐसे सपने तो समझ लें मिल सकता है अचानक धन लाभ, हो सकता है भाग्योदय
ज्योतिष में सपनों का काफी अधिक महत्व बताया गया है।
यूटिलिटी डेस्क | Last Modified - Mar 06, 2018, 07:35 PM IST
ज्योतिष में भविष्य जानने के लिए कई विद्याएं बताई गई हैं। ऐसी ही एक विद्या है स्वप्न ज्योतिष। स्वप्न ज्योतिष की मदद से सपनों में छिपे भविष्य के संकेत समझे जा सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति बुरे समय का सामना कर रहा है और जल्दी उसकी परेशानियां खत्म होने वाली हैं तो उसे सपनों में कुछ खास संकेत मिलने लगते हैं। जब ये शुभ संकेत मिलने लगे तो समझ लेना चाहिए कि भविष्य में अचानक धन लाभ हो सकता है और भाग्योदय के योग बन सकते हैं। यहां जानिए कोलकाता की एस्ट्रोलॉजर डॉ. दीक्षा राठी के अनुसार धन लाभ से जुड़े कुछ खास सपने...
1.अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को प्याज खाता हुआ देखता है तो उसकी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस मिल सकती है। साथ ही, बड़ा धन लाभ भी मिल सकता है।
2. सपने में सफेद कबूतर दिखता है तो व्यक्ति को विदेश में सम्मान मिल सकता है या विदेश से धन लाभ हो सकता है।
3. कोई व्यक्ति सपने में खुद के आसपास भेड़ बकरियां या गाय देखता है तो ये धन और सुख-समृद्धि बढ़ने का संकेत है।
4. अगर कोई व्यक्ति सपने में अपनी नाक को बहुत बड़ी देखता है तो घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलने के योग बनते हैं।
5. सपने में कोई व्यक्ति खुद को भिखारी के रूप में देखता है तो उसके घर में अचानक धन आने के योग बन सकते हैं।
6. यदि कोई महिला सपने में बुलबुल या किसी अन्य चहचहाने वाले पक्षी को देखती है तो उसे संतान की प्राप्ति हो सकती है। इसे भाग्योदय से जुड़ा सपना माना जाता है।
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)