ये हैं अमेरिकन राशियां, स्त्री हो या पुरुष जानिए अपनी और दूसरों की गुप्त बातें
किसी व्यक्ति का स्वभाव कैसा है, ये ज्योतिष के अनुसार बर्थ डेट से मालूम हो सकता है।
यूटीलिटी डेस्क | Last Modified - Feb 06, 2018, 06:04 PM IST
- +3और स्लाइड देखें
जिस प्रकार भारत के ज्योतिष में 12 राशियां बताई गई हैं, ठीक उसी प्रकार अमेरिका के ज्योतिष में भी 12 राशियां हैं। ये राशि बर्थ डेट के आधार पर तय होती हैं। अमेरिका में जानवरों के निशान वाली बहुत प्रसिद्ध हैं। आप स्त्री हो या पुरुष यहां जानिए बर्थ डेट के अनुसार आपकी अमेरिकन राशि और स्वभाव से जुड़ी खास बातें...
ओटर (Otter) Jan 20 to Feb 18
ओटर राशि वाले लोग हर परिस्थिति को अपने अलग अंदाज से हल करते हैं। ये लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं। इनकी सोचने और समझने की शक्ति बहुत ज्यादा रहती है। ऐसे लोग अपने अनुभव से सीखते हैं और कामयाबी हासिल करते हैं। ये लोग भावुक और ईमानदार होते हैं, इस कारण अच्छे दोस्त साबित होते हैं।
- इनका शुभ रंग सिल्वर है और शुभ दिन है शनिवार।
वूल्फ (Wolf) Feb 19 to Mar 20
वूल्फ राशि के लोग हर काम को पूरे उत्साह के साथ करते हैं। ये लोग बहुत भावुक होते हैं और इस कारण दूसरों के लिए अपनी खुशियां भी कुर्बान कर देते हैं। जब किसी को कुछ सिखाने की बात आती है तो ये लोग पूरे मन से सिखाते हैं। इनका स्वभाव दयालु होता है और शांत तरीके से व्यवहार करते हैं।
- इनके लिए शुभ रंग फिरोजी है। शुभ दिन गुरुवार है।
फॉल्कन (Falcon) Mar 21 to Apr 19
इनका दिमाग बहुत तेज होता है। गंभीर समस्याओं से भी आसानी से निपट लेते हैं। योजनाएं बनाने में इनका कोई जवाब नहीं है। छोटे से छोटा काम भी पूरी प्लानिंग बनाकर करते हैं। ये लोग वक्त की बर्बादी नहीं करते। इनकी नजर हमेशा अपने लक्ष्य पर होती है और इसी कारण सफल होते हैं। इनमें नेतृत्व के गुण भी होते हैं।
- इनके लिए शुभ रंग पीला है। शुभ दिन मंगलवार है।
- +3और स्लाइड देखें
बीवर (Beaver) Apr 20 to May 20
इस राशि के लोग किसी के भी साथ खुशी-खुशी रह सकते हैं। ऐसे लोग किसी भी परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं। व्यापर हो या नौकरी हर क्षेत्र में पुरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करते हैं। इनका दिमाग तेज चलता है। सही वक्त सही निर्णय लेना इनकी खासियत होती है।
- इनके लिए शुभ रंग नीला है और शुभ दिन है शुक्रवार।
डियर (Deer) May 21 to Jun 20
इस राशि के लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं। इन लोगों में कई प्रतिभाएं होती है। दूसरों को हंसाने में तो ये लोग माहिर होते हैं। इनका बातचित करने का तरीका बेहद आकर्षक होता है। ये बेहद अच्छे वक्ता होते हैं। अच्छी बोली और हंसाने की कला की वजह से इनके काफी मित्र होते हैं।
- इनके लिए शुभ रंग है पीला और नीला। शुभ दिन है बुधवार।
वुडपैकर Woodpecker (Jun 21 to Jul 21)
इन लोगों में नेतृत्व की क्षमता कमाल की होती है। स्कूल, कॉलेज हो या जॉब हर जगह इनका एक अलग ही रुतबा होता है। ये लोग दयालु स्वभाव के कारण सभी के चहेते होते हैं। दूसरों की परेशानियों को समझते हैं। अच्छे दोस्त, अच्छे जीवन साथी और अच्छी संतान कहलाते हैं।
- इनके लिए शुभ रंग है गुलाबी। शुभ दिन है सोमवार।
- +3और स्लाइड देखें
सॉलमन Salmon (Jul 22 to Aug 21)
क्रिएटिविटी के मामले में इनका कोई जवाब नहीं है। इस राशि के लोग किसी न किसी हुनर में माहिर होते हैं। ये लोग ऊर्जावान होते हैं और अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ते रहते हैं। इन्हें खुद पर पूरा भरोसा होता है। ये लोग दूसरों को भी प्रोत्साहित करते हैं। अपने हुनर के कारण समाज और घर-परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
- इनके लिए शुभ रंग लाल है। शुभ दिन है शनिवार।
बियर (Brown Bear) Aug 22 to Sept 21
इस राशि के लोग व्यवहारिक और शांत होते हैं। ये किसी का साथ तब निभाते हैं जब इनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इनका स्वभाव शर्मीला होता है, इसकी वजह से लोग इनके बारे में कम ही जान पाते। इनमें धैर्य की क्षमता अद्भुत होती है, किसी भी परिस्थिति में ये बहकते नहीं है। जल्दीबाजी में निर्णय नहीं करते हैं।
- इनके लिए शुभ रंग है ब्राउन और पर्पल। शुभ दिन है बुधवार।
रैवन (Raven) Sept 22 to Oct 22
ये लोग उत्साह से भरे रहते हैं और हर काम में पूरी ऊर्जा लगाते हैं। इनका स्वभाव आकर्षक होता है। ये लोग बहुत आदर्शवादी होते हैं। हर परिस्थिति को पूरी एकाग्रता से समझते हैं और इसके बाद सोच-विचार करते हैं। जब सब कुछ अच्छा रहता है तब भी ये लोग धैर्य का साथ नहीं छोड़ते हैं। इसी वजह से बड़ी-बड़ी परेशानियां भी आसानी से सुलझा लेते हैं।
- इनके लिए शुभ रंग है नीला और भूरा। शुभ दिन है शुक्रवार।
- +3और स्लाइड देखें
स्नेक (Snake) Oct 23 to Nov 22
इस राशि के लोग धर्म और आध्यात्म के क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं। अगर कोई परेशान व्यक्ति इनके पास जाता है तो ये लोग उन्हें सही राह दिखाते हैं। निराश लोगों को मोटिवेट करते हैं, इसीलिए इन्हें घर-परिवार और समाज में खास मुकाम हासिल होता है। ये लोग बहुत रहस्यमयी होते हैं, लेकिन दूसरों की परवाह करने वाले होते हैं।
- इनके लिए शुभ रंग बैंगनी और ऑरेंज हैं। शुभ दिन है मंगलवार।
आउल (Owl) Nov 23 to Dec 21
आउल राशि के लोग सबसे जल्दी किसी भी परिस्थिति को समझ लेते हैं। इनका स्वभाव में गुस्सा थोड़ा ज्यादा रहता है। छोटी-छोटी बातों में भी कई बार इन्हें गुस्सा आ जाता है। ये लोग किसी न किसी काम में माहिर होते हैं। साथ ही, ये कला प्रेमी भी होते हैं। किसी भी काम में पूरी ईमानदारी से प्रयास करते हैं।
- इनके लिए शुभ रंग सुनहरा है। शुभ दिन गुरुवार है।
गूस Goose (Dec 22 to Jan 19)
अगर आप किसी नए काम को शुरू करना चाहते हैं तो मदद के लिए इस राशि से लोग सबसे अच्छे होते हैं। जब तक ये लोग अपने लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते तब तक चैन से बैठते नहीं हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखते हैं। बड़ी-बड़ी परेशानियों को भी आसानी से सुलझा लेते हैं।
- इनके लिए शुभ रंग सफेद और सिल्वर है। शुभ दिन है शनिवार।
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)