शनिवार से शुरू करते हुए रोज करें ये 1 उपाय, स्वयं शनिदेव करेंगे आपकी रक्षा
शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय
यूटीलिटी डेस्क | Last Modified - Feb 23, 2018, 07:00 PM IST
कई लोग दुर्भाग्य, पैसों की तंगी और बुरे समय जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में ज्योतिष के कुछ असान से उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। इन उपायों को करने वाले मनुष्य की सभी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती है और उसे मनचाही तरक्की से साथ-साथ धन लाभ भी मिल सकता है। जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य कैलाश नारायणजी के बताए कुछ ऐसे ही उपाय...
1. रोज घर के मेन गेट पर सरसों के तेल का दीपक लगाएं और दीपक बुझ जाने पर बचे हुए तेल को शाम के समय पीपल के पेड़ पर चढ़ा दें। किसी भी शनिवार से शुरू करते हुए ये उपाय रोज या फिर हर शनिवार को करना अच्छा होता है।
2. कड़ी मेहनत करने के बाद भी पैसों की परेशानी खत्म नहीं हो रही हो तो किसी भी शनिवार को सफेद रंग के कपड़े की ध्वजा पीपल के पेड़ पर लगाने से लाभ मिल सकता है।
3. किसी भी शनिवार को आटे की दो रोटियां बनाएं। एक रोटी पर सरसों का तेल और मिठाई रखें और दूसरे पर घी। दोनों रोटी किस काली गाय को खिलाते हुए शनिदेव से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।
4 . रात को सोते समय पानी में थोड़ा-सा सरसों का तेल मिलाकर हाथ-पैर धोने से तनाव दूर होता है, बुरे सपनों से छुटकारा मिलता है और नींद अच्छी आती है। ये उपाय रोज या फिर हर शनिवार को करना लाभदायक होता है।
5. प्रत्येक शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक लगाकर सात परिक्रमा करना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
आगे देखें खबर का ग्राफिकल प्रेजेंटेशन...
- +1और स्लाइड देखें
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)