इन 6 चीजों को बेचने वाला कभी नहीं बन पाता अमीर, आज ही छोड़ दें
किसी भी हालत में नहीं बेचनी चाहिए ये 6 चीजें, वरना पीछे लग जाता है दुर्भाग्य
यूटीलिटी डेस्क | Last Modified - Jan 29, 2018, 05:00 PM IST
- +6और स्लाइड देखें
आज-कल हर व्यक्ति अपनी जीविका चलाने के लिए कोई न कोई काम तो करता ही है, कुछ लोग नौकरी करते हैं तो कुछ लोग व्यापार। शास्त्रों के अनुसार कुछ वस्तुओं का व्यापार करना यानि उन्हें बेचना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा करना पाप कर्म माना जाता है और इससे मनुष्य का दुर्भाग्य बढ़ सकता है। विष्णु पुराण में 6 ऐसी चीजों का वर्णन पाया जाता है, जिनका व्यापार नहीं करना चाहिए। इन वस्तुओं को बेचने वाला मनुष्य कभी धनवान नहीं बन पाता।
जाने कौन-सी हैं वे 6 चीजें, जिनका व्यापार करना अशुभ होता है-
1. पानी-
पानी का दान करना बहुत ही शुभ होता है। इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं, लेकिन पानी को बेचने पाप कर्म माना जाता है। ऐसा करने से धन लाभ के योग नहीं बनते।
2. नमक-
नमक को बेचना भी पाप कर्म माना जाता है। नमक का व्यापार करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव मिलने लगते हैं और दुर्भाग्य भी बढ़ सकता है।
3. घी-
हिंदू धर्म में घी बहुत ही पवित्र वस्तु मानी जाती है। ऐसे में घी बेचना भी शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से भगवान की कृपा रूक सकती है।
4. गुड़-
घी की तरह ही गुड़ भी हिंदू धर्म की एक बहुत ही पवित्र वस्तु है। गुड़ का दान करना बेहद शुभ होता है, लेकिन इसे बेचना अच्छा नहीं माना जाता।
5. गाय का दूध-
गाय हिंदू धर्म में पूजनीय है। शास्त्रों के अनुसार गाय के अंदर सभी देवी-देवताओं का वास होता है। गाय से निर्मित दूध को बेचने से पुण्य घटता है।
6. सरसों का तेल-
सरसों के तेल का सीधा संबंध शनि देव से होता है। सरसों या उसके तेल का व्यापार करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं और अशुभ परिणाम झेलने पड़ सकते हैं ।
आगे देखें खबर का ग्राफिकल प्रेजेंटेशन...
- +6और स्लाइड देखें
- +6और स्लाइड देखें
- +6और स्लाइड देखें
- +6और स्लाइड देखें
- +6और स्लाइड देखें
- +6और स्लाइड देखें
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)