शादी में देरी से लेकर काले जादू तक शिवरात्रि पर मिलता है इन 8 दोषों से छुटकारा
शिवरात्रि पर पूरी श्रद्धा से लें शिवजी का नाम मिलेगा इन 8 दोषों से छुटकारा
यूटीलिटी डेस्क | Last Modified - Feb 10, 2018, 05:00 PM IST
- +7और स्लाइड देखें
इस साल बुधवार, 14 फरवरी 2018 को महाशिवरात्रि है। इस संबंध में पंचांग भेद भी हैं, कुछ क्षेत्रों में 13 फरवरी ये पर्व मनाया जाएगा। भगवान की पूजा-अर्चना करने से हमेशा ही उनकी कृपा और शुभ फल मिलता है, लेकिन कुछ खास दिन ऐसे होते है जिन पर की गई पूजा-अर्चना कभी व्यर्थ नहीं जाती। महाशिवरात्रि भगवान शिव का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान शिव का नाम लेने पर ही ये 8 फायदे निश्चित रूप से मिलते हैं।
1. जिन लोगों की शादी में बेवजह देर हो रही हो, उन्हें इस रात भगवान शिव और देवी पार्वती के जोड़े की तस्वीर के सामने दीपक जलाकर 11 बार महामृत्युंजय का पाठ करना चाहिए। इसके बाद शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए।
2. शिवरात्रि पर शिव की पूजा और महामृत्युंजय का पाठ कर तरक्की और सफलता में बाधा बन रहे कारणों का समाधान किया जा सकता है।
3. महाशिवरात्रि पर शिवजी के पूरे परिवार के साथ पूजा करने से पुराने रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है।
4. महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा और स्मरण करने से कालसर्प दोष का उपचार आसानी से संभव है।
5. शिवरात्रि पर शिव का पाठ और पूजा करने से ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।
6. घर-परिवार की खुशियों और शांति पर असर डाल रही नेगेटिव एनर्जी को भी आसानी से इस रात शिवजी की पूजा कर खत्म किया जा सकता है।
7. काले जादू और भूत-प्रेत के नेगेटिव प्रभावों से घर को बचाए रखने के लिए इस रात शिवजी के नाम का पाठ करें।
8. अगर आपकी कुंडली में कोई ग्रहण योग है तो शिवरात्रि पर शिव की पूजा कर उसका प्रभाव कम किया जा सकता है।
आगे देखें खबर का ग्राफिकल प्रेजेंटेशन...
- +7और स्लाइड देखें
- +7और स्लाइड देखें
- +7और स्लाइड देखें
- +7और स्लाइड देखें
- +7और स्लाइड देखें
- +7और स्लाइड देखें
- +7और स्लाइड देखें
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)