इस हफ्ते 7 राशियों के लिए रहेगा अच्छा समय, बाकी लोगाें को रहना होगा अलर्ट
5 से 11 मार्च के बीच की ग्रह स्थिति के अनुसार कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए अच्छा समय है
यूटीलिटी डेस्क | Last Modified - Mar 03, 2018, 04:24 PM IST
- +11और स्लाइड देखें
5 से 11 मार्च के बीच की ग्रह स्थिति के अनुसार कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए अच्छा समय है। इस हफ्ते चंद्रमा तुला से धनु राशि तक जाएगा और मंगल राशि बदलकर धनु में आ जाएगा। वहीं बृहस्पति की भी चाल टेढ़ी हो जाएगी। इसके अलावा बुध और शुक्र ने भी राशियां बदल ली हैं। सितारों की ये स्थिति इन 7 राशियों के लिए अच्छा समय लेकर आ रही है। वहीं इन ग्रहों का अशुभ असर मेष, वृष, मिथुन, कर्क और सिंह राशि वाले लोगों पर पड़ सकता है। जिसके कारण ये 5 राशि वाले लोग किसी न किसी तरह परेशान हो सकते हैं।
पढ़ें पूरे सप्ताह का राशिफल -
मेष -इन दिनों में किसी बात को बढ़ाचढ़ाकर पेश करने से बचें। ईमानदारी से ही ज्यादातर काम निपटाएं। लोगों का ध्यान आपकी गलतियों पर हो सकता है। कुछ लोगों को आपसे जलन हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपके लिए समय अच्छा हो सकता है, लेकिन सप्ताह के बीच में आपकी राशि का चंद्रमा आठवें भाव में रहेगा। इस समय आपको सावधान रहना होगा। काम पूरी लगन से करेंगे। सप्ताह के कुछ दिन सेहत ठीक नहीं रहेगी। अपने राज की बात किसी से शेयर न करें। चोट या दुर्घटना से भी नुकसान हो सकता है।लव लाइफ -इस सप्ताह विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।
करियर-बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को काम ज्यादा करना पड़ेगा। निवेश सोच-समझकर करें। इस समय लिए गए फैसले आपको गलत दिशा में ले जा सकते हैं, इसलिए कोई भी फैसला बड़े लोगों से पूछकर करें।
हेल्थ-सेहत के नजरिए से ये समय आपके लिए ठीक नहीं रहेगा, लेकिन परिवार में बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पहले से ठीक रहेगी।
आगे पढ़ें वृष से मीन राशि वालों का पूरा फल -
- +11और स्लाइड देखेंवृष - ये सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। विवाद और फालतू खर्चा होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ हो सकता है। भूमि-भवन या कोई भी वाहन खरीदने से बचें। पैतृक काम भी सामने आएंगे। फिजूलखर्ची न करें। थोड़ी बचत कर लें। आपके लिए यह सप्ताह काफी उथल-पुथल वाला हो सकता है। कुछ निजी मामले आपको परेशान कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा। घर-मकान से संबंधित कोई बड़ा फैसला करने से बचें। दूर स्थान के लोगों से कॉन्टैक्ट अच्छे हो सकते हैं। इन दिनों में वर्क प्लेस पर अपोजिट जेंडर से सावधान रहना होगा। सप्ताह के बीच में पार्टनर से पूरा सहयोग भी मिल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। दाम्पत्य जीवन भी अच्छा हो सकता है।लव लाइफ -विवाहित लोगों के लिए सप्ताह ठीक कहा जा सकता है। इन दिनों में किसी से अट्रैक्शन बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन का तनाव खत्म होने के योग बन रहे हैं।
करियर-इस सप्ताह आर्थिक स्थिति आपके अनुकूल हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग हैं।
हेल्थ-कमर के निचले हिस्सों में रोग होने की संभावना बन रही है। संभलकर रहें। पेट भी खराब हो सकता है। - +11और स्लाइड देखें
मिथुन -इन दिनों में संभलकर रहें। बेरोजगार लोग परेशान हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग किसी भी तरह की रिस्क न लें। कामकाज में लापरवाही से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स तनाव के कारण परेशान हो सकते हैं। विवाद के भी योग बन रहे हैं। तरक्की और सफलता भी मिल सकती है। आप अपने कामकाज सफलता से निपटा लेंगे। आज आप गंभीर रहेंगे। बिल्कुल सटीक फैसले भी आप कर सकते हैं। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। इन दिनों में किस्मत का साथ भी कम ही मिल पाएगा। कुछ जरूरी कामों में रुकावटें आने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सप्ताह के बीच में लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन के लिए समय अच्छा है। रोजमर्रा के काम भी समय पूरे हो सकते हैं। धैर्य रखें। सप्ताह के आखिरी दिनों में साझेदारी के कामों को लेकर सावधान रहें। जहां तक हो सके, इस सप्ताह आप किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मन भी बना सकते हैं। मेहमानों का आना-जाना भी लगा रह सकता हैं।
लव लाइफ -आपकी लव लाइफ इस सप्ताह रोमांचक हो सकती हैं। प्रेमियों के लिए भी समय अनुकूल है। आपके लिए दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
करियर-पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। किसी को उधार पैसा न दें। नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा।
हेल्थ-सेहत के मामले में ये सात दिन सामान्य रहेंगे। छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। खट्टी व बासी चीजें खाने से बचें। - +11और स्लाइड देखें
कर्क -यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। अधिकारियों से संबंध सुधर जाएंगे। अनबन खत्म जाएगी। रुके हुए बड़े काम पूरे हो सकते हैं। सप्ताह के बीच में परेशानियां कुछ कम होने के योग हैं। इस सप्ताह आप पारिवारिक मामलों में व्यस्त भी रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए काम पूरे होने में कठिनाई आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। उलझे हुए काम सुलझ सकते हैं। बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों की योजनाएं सफल हो सकती हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। कुछ फैसलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। इन दिनों में आप प्लानिंग और मेहनत से काम करेंगे। जिससे धन लाभ होगा और आप सफल भी हो सकते हैं। आस-पास के लोगों से मदद मिल सकती है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
लव लाइफ -जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। दिल की बात बताने के लिए समय ठीक कहा जा सकता है। आपको सकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं।
करियर-बिजनेस करने वाले लोगों को अपेक्षा से ज्यादा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। जोखिम भरे निवेश करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। करियर के मामले में यह सप्ताह सामान्य है। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।
हेल्थ-इस सप्ताह आपकी सेहत पिछले सप्ताह की तुलना में अच्छी रहेगी। पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। - +11और स्लाइड देखें
सिंह -कामकाज और करियर में तालमेल रहेगा। इन दिनों में आप ज्यादा मेहनत करेंगे, इससे आपको सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह बिजनेस और नौकरी के मामले में आपको किसी न किसी तरह की टेंशन हो सकती है। करियर में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इन दिनों में आप कोई एक्स्ट्रा या नया काम भी करने का मन बना सकते हैं। परिवार के साथ भी समय बीतेगा। कोई धार्मिक आयोजन हो सकता हैं। सप्ताह के बीच में रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। भूमि-भवन संबंधी खर्चा हो सकता है। सुख में कमी आ सकती है। घर और मकान को लेकर नई प्लानिंग हो सकती है। सप्ताह के आखिरी दिनों में वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में शांति रहेगी। इस सप्ताह पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
लव लाइफ -पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य रहेंगे। लव लाइफ के लिए ये सप्ताह अच्छा हो सकता है।
करियर-इन सात दिनों में आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। भूमि-भवन संबंधित खर्चा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।
हेल्थ-आप किसी पुराने रोग से परेशान हैं तो इस दिनों में आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। - +11और स्लाइड देखें
कन्या -इन दिनों में आप किसी खास व्यक्ति को अपने फेवर में कर सकते हैं। कोई अधिकारी या बड़ा आदमी आपसे प्रभावित हो सकता है। चंद्रमा इन दिनों में कुंडली के धन भाव से चौथे भाव तक जाएगा। नकारात्मक विचारों से भी आपको मुक्ति मिल सकती है। काम का दबाव रहेगा। ऑफिस में कुछ बड़ा बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आपकी दिनचर्या में भी इस सप्ताह थोड़ा बदलाव हो सकता है। ऑफिस में कोई नया काम शुरू हो सकता है। आपको ज्यादातर कामों में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के साथ समय बीतेगा। मान-सम्मान मिलने के योग हैं।
लव लाइफ -सप्ताह की शुरुआत अच्छी हो सकती है, इन दिनों में पार्टनर से सहयोग मिल सकता है। प्यार बढ़ेगा, लेकिन सप्ताह के आखिरी दिनों में मामूली कहासुनी हो सकती हैं।
करियर-धन संबंधी मामलों में किसी पर भरोसा न करें। साझेदारी के कामों में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। सावधानी रखें। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।
हेल्थ-पिता की सेहत को लेकर इस सप्ताह थोड़ी चिंता हो सकती है। सावधानी रखें। - +11और स्लाइड देखें
तुला -इन दिनों में करियर के विकल्प आपकी इच्छानुरूप नहीं हो पाएंगे। अपनी मेहनत और कोशिशों को लेकर अपकी बेचैनी बढ़ सकती है। इन दिनों में आप दूसरों के कामों में दखल न दें। सप्ताह के आखिरी दिनों में किस्मत आपके फेवर में हो सकती है। बहुत समय से रुकी हुई कोई बात इस सप्ताह बन सकती है। रुकावटें खत्म होने के योग बन रहे हैं। अटका हुआ काम बन जाएगा। इस सप्ताह आप थोड़े भावुक और संवेदनशील रहेंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों में नौकरी और बिजनेस के मामलों में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। खर्चा बढ़ने के भी योग बन रहे हैं।
लव लाइफ -सप्ताह की शुरुआत में आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन भी हो सकती हैं, लेकिन सब ठीक भी हो जाएगा।
करियर-नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में हाथ न डालें। करियर संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत का फायदा हो सकता है।
हेल्थ-मौसमी बीमारियों का असर छोटे बच्चों पर हो सकता है। परिवार का कोई बड़ा सदस्य बीमार भी हो सकता हैं। - +11और स्लाइड देखें
वृश्चिक -इस सप्ताह किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। पदोन्नति के योग हैं। पदोन्नति के लिए आपके नाम की सिफारिश भी हो सकती है। मेहनत और भाग-दौड़ बढ़ सकती है। इन दिनों में अचानक फायदा होने के योग हैं। रुका हुआ पैसा या प्रॉपर्टी के जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा हो सकती है। बिजनेस बढ़ेगा। इस सप्ताह सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नए कामों की शुरुआत होगी। पैसा और सेविंग बढ़ जाएगी। दोस्तों और साथ काम करने वालों से मदद मिल सकती है।
लव लाइफ -लव लाइफ के लिए ये सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है। सप्ताह के बीच में जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।
करियर-इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। निवेश सोच-समझकर करें। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी समय ठीक रहेगा।
हेल्थ-इस सप्ताह सेहत ठीक रहेगी। बदहजमी या गैस विकार के कारण थोड़ी परेशानी जरूर हो सकती है। - +11और स्लाइड देखें
धनु -इन दिनों में कुछ चिंताएं खत्म हो सकती है। समय भी अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आप लेन-देन और पैसों के मामलों में भाग्यशाली हो सकते हैं। बिजनेस में अचानक तेज उछाल आ सकता है। जो सपने देखेंगे वो पूरे भी हो जाएंगे। आपको मेहनत का पूरा नतीजा मिल सकता है। आदतों में बदलाव के योग बन रहे हैं। आपको समय के साथ बदलना होगा। इन दिनों में आप कुछ न कुछ नया कर लेंगे। इस सप्ताह खर्चा बढ़ सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में मानसिक शांति मिलेगी। धन लाभ के योग हैं और आपकी सेविंग भी बढ़ सकती है।
लव लाइफ -अविवाहित लोगों के विवाह संबंधी चर्चा चल सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में मजबूती आएगी। प्रेमियों के लिए समय अच्छा है।
करियर -नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल कुछ कम ही मिल पाएगा। सप्ताह के आखिरी दिनों में व्यापारियों को फायदा हो सकता है। बिजनेस के लिए यात्रा हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है।
हेल्थ-सेहत के नजरिए से समय आपके अनुकूल नहीं है। खाने-पीने पर थोड़ा ध्यान दें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। - +11और स्लाइड देखेंमकर -सप्ताह की शुरुआत अच्छे से होगी। गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव में चंद्रमा होने से आपको फायदा होगा। इन सात दिनों में ज्यादा पहचान और सम्मान मिल सकता है। आप बहुत व्यावहारिक रहेंगे। इन दिनों में प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस बढ़ने के योग हैं। बड़े फायदे भी हो सकते हैं। प्रेमी या जीवनसाथी पर होने वाले खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आपको धन संबंधित मामलों में महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। शेयर, जमीन, जायदाद आदि में फायदा होने की संभावना बन रही है। किस्मत का साथ भी आपको मिल सकता है। कई मामलों में आप लकी हो सकते हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों में परिवार में तनाव बढ़ सकता है। सेहत को लेकर भी आपको सावधान रहना होगा।
लव लाइफ -लव लाइफ सामान्य रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। संबंध मधुर हो सकते हैं।
करियर-बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। शेयर, जमीन-जायदाद तथा कपड़ों का व्यापार करने वालों के लिए समय अच्छा है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें तो सफलता मिल सकती है।हेल्थ-कोई पुरानी बीमारी फिर से सामने आ सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। अस्वस्थता के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है। - +11और स्लाइड देखेंकुंभ -सोचा हुआ कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। भाइयों से भी मदद मिल सकती है। पुरानी समस्या या दौड़-भाग खत्म होने के योग हैं। आपका मूड पहले से थोड़ा ठीक रहेगा। नए काम शुरू कर सकते हैं। ऑफिस में होने वाले खास काम में थोड़े बदलाव भी होने के योग हैं। हो सकते हैं। इन दिनों में किस्मत का साथ मिल सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। बातचीत के भी योग बन रहे हैं। यात्राओं में खर्चा हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा हो सकती है।
लव लाइफ -प्रेमियों के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। लव लाइफ के लिए यह समय सामान्य है।
करियर-नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए निवेश के नजरिए से समय अच्छा है। स्टूडेंट्स की मेहनत बढ़ सकती है। तनाव और थो़ड़ी परेशानी भी हो सकती है।
हेल्थ-यह सप्ताह सेहत के लिए ठीक है। परिवार में किसी को पेट संबंधी विकार भी हो सकते हैं। खान-पान पर ध्यान रखें। - +11और स्लाइड देखें
मीन -पुराने दोस्तों से मिलेंगे या बातचीत हो सकती है। पैसों के मामले में कोई नई योजना बन सकती है। इस सप्ताह आपको कोई समझौता करना पड़ सकता है। ऑफिस की पुरानी अनबन या विवाद खत्म होने के योग हैं। इन दिनों में किस्मत आपका साथ देगी। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। पुराने किसी काम या निवेश का फायदा हो सकता है। आसपास के लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों में बातचीत के योग हैं। कामकाज समय से पूरे हो जाएंगे। वाहन से सावधान रहें, चोट भी लग सकती है। किसी का दिल दु:खाने वाली बात न करें।
लव लाइफ -पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ने के योग हैं। शादी के ऑफर मिल सकते हैं। कुल मिलाकर समय अच्छा है।
करियर-आपके कामों की तारीफ होगी। अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।
हेल्थ-इस सप्ताह आपकी सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। काम ज्यादा होने के कारण थकावट रहेगी।
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)