Home » Jeevan Mantra »Dainik Rashifal » Todays Rashifal Friday 23 March 2018 Free Daily Horoscope In Hindi
राशिफल: शुक्रवार रहेगा डबल फायदे वाला दिन, 6 राशियाें पर मेहरबान रहेंगे सितारे
शुक्रवार को चंद्रमा उच्च राशि में रहेगा। रोहिणी नक्षत्र का संयोग बनने से 6 राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा।
यूटिलिटी डेस्क | Last Modified - Mar 22, 2018, 06:43 PM IST
- +11और स्लाइड देखेंशुक्रवार को चंद्रमा उच्च राशि में रहेगा। रोहिणी नक्षत्र का संयोग बनने से वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक आैर मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इन 6 राशि वालों को निवेश और लेन-देन के मामले में किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। नया काम या जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। प्रॉपर्टी और बिजनेस से जुड़े बड़े फायदे हो सकते हैं। कामकाज की टेंशन भी खत्म हो सकती है। इनके अलावा धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। वहीं मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा।आगे पढ़ें पूरा राशिफल -मेष -गोचर कुंडली के दूसरे भाव में चंद्रमा होने से रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी सेविंग बढ़ सकती है। नौकरी और बिजनेस के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। साथ काम करने वाले लोग आपकी मदद करेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी के मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। पार्टनर के साथ समय बीतेगा। आपकी लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। सुख मिलेगा। कामकाज ज्यादा होने के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सेहत को लेकर सावधान ही रहना होगा। आपको चोट भी लग सकती है। खुद को सीमित रखें।क्या करें -किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को 1 सिक्का दें।आगे पढ़ें वृष से मीन राशि तक का पूरा राशिफल और उपाय -+11और स्लाइड देखेंवृष -कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलताएं मिल सकती हैं। नया काम शुरू कर सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ संयम से रहें। झूठ न बोलें। पार्टनर से प्यार से पेश आएं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। रोजमर्रा के काम भी समय से पूरे होंगे। बिजनेस में फायदा हो सकता है। सोचे हुए ज्यादातर काम समय पर पूरे होने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ के मामले में भी समय अच्छा है। पाचन शक्ति गड़बड़ाने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। पेट भी खराब हो सकता है।क्या करें -पपीता खाएं।+11और स्लाइड देखेंमिथुन -गोचर कुंडली में आपकी राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं है। बिजनेस और कार्यक्षेत्र में थोड़ा सावधान रहना होगा। कामकाज में परेशानियां बढ़ सकती हैं। कुछ लोगों या हालातों के कारण आज आप परेशान हो सकते हैं। कर्जा लेना पड़ सकता है। आज आप सावधान रहें। नौकरी या कारोबार से जुड़ी किसी बात को लेकर आप टेंशन में रहेंगे। प्रेमी की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम बढ़ेगा। पानी या अन्य कारणों से आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।क्या करें -काले तिल दान दें।+11और स्लाइड देखेंकर्क -नौकरी और बिजनेस के लिए दिन सामान्य हो सकता है। आगे बढ़ने के मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से अलग कहीं कुछ करने के मौके आपको मिल सकते हैं। पैसों के मामलों में व्यावहारिक ही रहें। ज्यादातर कामों में सफलता मिलने के योग हैं। किए गए कामों के परिणाम से आपको खुशी मिल सकती है। बिजनेस के मामलों में भी दिन अच्छा हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। लव पार्टनर को लेकर किसी बात की टेंशन हो सकती है। लव लाइफ ठीक-ठीक रहेगी। थकान और आलस्य हो सकता है। पुरानी बीमारी को लेकर लापरवाही न करें।क्या करें -बालों में थोड़ा-सा काजल लगा लें।+11और स्लाइड देखेंसिंह -कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। अधिकारी या बड़े लोग आपसे खुश हो सकते हैं। आप नए तरीके से काम करने की कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस के मामले में फायदेमंद यात्राएं हो सकती हैं। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। इससे संबंध भी मजबूत हो सकते हैं। सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। पुराने रोग भी खत्म हो सकते हैं।क्या करें -आटे की गोलियां बना कर नदी या तालाब में डालें।+11और स्लाइड देखेंकन्या -बिजनेस में अच्छा लाभ होने के भी योग हैं। किसी के सहयोग से सफलता मिल सकती है। किसी खास काम में मेहनत ज्यादा रहेगी, फायदा भी होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आपका बिजनेस भी बढ़ेगा। नौकरी या धंधे में आपकी तारीफ हो सकती है। प्रमोशन की खबर भी आज आपको मिल सकती है। कुछ मामलों में अच्छा फायदा हो सकता है। लव प्रपोजल भी आपको मिल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कुछ लोगों को आपकी बातें समझ नहीं आएगी। आज आप खर्चे से भी परेशान हो सकते हैं।क्या करें -5 लोंग लाल कपड़े में बांध कर अपने साथ रखें।+11और स्लाइड देखेंतुला -आज आप किसी नतीजे पर पहुंचने से बचें। कोई आपसे उधार पैसा मांग सकता है। नहीं चाहते हुए भी आपको देना पड़ेगा। आज किसी की मदद करने की कोशिश करेंगे, लेकिन खुद परेशान हो सकते हैं। लोगों के कामकाज में दखल देने से बचें। खान-पान पर संयम रखना जरूरी है। खुद पर भरोसा रखते हुए काम करें। विवादों से भी दूर रहें। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। उसकी पसंद का गिफ्ट दें। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। मामूली शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।क्या करें -सूजी का हलवा खाएं।+11और स्लाइड देखेंवृश्चिक -आज नौकरी और बिजनेस में आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। आपको छोटा-मोटा इनाम भी मिल सकता है। कई तरह की उलझे हुए मामले आज जल्दी ही अपने आप सुलझ सकते हैं। मन में चल रही बेचैनी पर काबू पा लेंगे। नए बिजनेस में हाथ डालने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आज आपका मन कामकाज में कम ही लगेगा। करियर में कुछ नया करने के मौके आज आपको मिल सकते हैं। अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें। उससे जबरदस्ती न करें। वर्क प्लेस पर सावधान रहना होगा। सेहत का ध्यान रखें। मौसम में बदलाव के कारण बीमारियां हो सकती हैं।क्या करें -हरे कपड़े में मूंग रखकर गणेश मंदिर में दान दें।+11और स्लाइड देखेंधनु -वर्क प्लेस पर अधिकारियों से मदद मिल सकती है। आज आप हर काम धैर्य से करें। अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें। साथ काम करने वाले लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। विकास की योजनाएं भी बन सकती हैं। बिजनेस, पार्टनरशिप, पैसे और रोमांस के लिहाज से दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें।पार्टनर से अचानक कोई अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। आलस्य और थकान से भी परेशान हो सकते हैं। जिस काम में हाथ डालने के लिए मन में हिचकिचाहट हो रही है, उसे फिलहाल छोड़ ही दें।क्या करें -फालतू पानी न बहाएं। पीने के लिए गिलास में उतना ही पानी लें जितनी जरूरत हो।+11और स्लाइड देखेंमकर -नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। खरीददारी भी हो सकती है। वर्क लोड कम हो जाएगा। जरूरी काम किसी की मदद से पूरे हो सकते हैं। कोई ऐसा काम भी हो सकता है, जिससे आपको बड़ा फायदा हो जाएगा। आज आप अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं। पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिल सकता है। आज अपनी सेहत पर ध्यान दें। पुराने रोग उभर सकते हैं। पेट भी खराब हो सकता है। कुछ खास काम करने के लिए आप बहुत बेचैनी महसूस कर सकते हैं। पैसों को लेकर फालतू जोखिम न लें।क्या करें -पानी में लाल चंदन मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।+11और स्लाइड देखेंकुंभ -ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद होने की संभावना बन रही है। बिजनेस के कुछ खास मामले सावधानी से निपटाएं। ऑफिस में काम करने वाले लोग आपको किसी विवाद में उलझाने की कोशिश भी कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। हर मामले पर थोड़ी सावधानी से काम करें। आप खुद अपना मूड खराब कर सकते हैं। कुछ नए लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। यात्राओं का भी योग बन रहा है। पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। पेट-दर्द भी रहेगा। गला भी खराब हो सकता है। सावधान रहें, मसालेदार भोजन से भी बचें।क्या करें -गणेश जी को दूर्वा और गुड़ चढ़ाएं।+11और स्लाइड देखेंमीन -बिजनेस अच्छा चलेगा। कामकाज बढ़ाने की योजनाएं बन सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। बिजनेस और नौकरी में कुछ अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई बिजनेस या पार्टटाइम काम भी शुरू कर सकते हैं। आज शुरू किया गया पार्टटाइम काम कुछ दिनों बाद बढ़ सकता है। कुछ मामलों में आप बेचैन हो सकते हैं। आपकी बातें किसी को बुरी भी लग सकती हैं। लव पार्टनर को लेकर ओवर पजेसिव हो सकते हैं। इससे संबंध बिगड़ने का भी डर रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। थकान और आलस्य हो सकता है।क्या करें -सफेद फूल सफेद कपड़े में बांधकर अपने साथ रखें।आगे की स्लाइड्स देखने के लिए क्लिक करेंदैनिक भास्कर पर Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | Hindi Samachar अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App, या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.Web Title: Todays Rashifal Friday 23 March 2018 Free Daily Horoscope In Hindi
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
Top
×