
हरियाली फेंगशुई के सकारात्मक प्रभाव को भी बढ़ाती है। फेंगशुई के अनुसार स्वस्थ और सुंदर पौधे आपके घर में खुशियां लाते हैं और घर के हर कोने को उत्साह और उमंग से सराबोर कर देते हैं। फेंगशुई में पौधों को नौ आधारभूत सुरक्षा सावधानियों में से एक माना गया है इसलिए घर के खाली हिस्सों में पौधे लगा देना चाहिए। - चढऩे वाली बेलें जिन्हें क्लाइमबर्स कहा जाता है जैसे- मनी प्लांट को कोने में...
फेंगशुई का चलन दिनोदिन बढ़ता जा रहा है इसका प्रमुख कारण है कि इसके आसान टिप्स। यह टिप्स इतने सरल होते हैं जो आसानी से किए जा सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे तो इसके लिए भी फेंगशुई में कई उपाय हैं। उन्हीं में से एक यह भी है- फेंगशुई के अनुसार घर के दरवाजे में लाल रिबन से बंधे सिक्के लटकाने से घर में धन और समृद्धि आती है। अपने घर के दरवाजे के हैंडल में...
हर इंसान चाहता है उसकी लाइफ में खुशहाली हो, किसी बात की कोई तकलीफ न हो। लेकिन ऐस हो नहीं पाता क्योंकि लाइफ में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इनका एक मुख्य कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान वास्तु टिप्स, जिन्हें अपनाकर आपकी लाइफ में खुशहाली आ सकती है। ये वास्तु टिप्स इस प्रकार हैं-
दिवाली और रंगोली एक-दूसरे के पूरक हैं। दिवाली के मौके पर यदि रंगोली न बनाई जाए तो दिवाली का त्योहार अधूरा सा लगता है। धनतेरस से ही घर की महिलाएं घर के आंगन में रंगोली बनाने लगती हैं। रंगोली वास्तव में अपनी खुशी व्यक्त करने का एक माध्यम होता है। कम ही लोगों को ही यह पता है कि सही दिशा में सही डिजाइन और रंग की बनाई गई रंगोली हमारे जीवन में सुख और समृद्धि के रास्ते खोल देती है। दिवाली के...
भक्ति में श्रद्धा और आस्था ही अहम होती है लेकिन मर्यादा और नियमों के साथ की गई देव उपासना दोषरहित और शुभ फल देने वाली भी मानी गई है। क्योंकि मर्यादा का पालन दोषों को दूर रख लक्ष्य पाने से भटकने नहीं देता। चाहे फिर वह भक्ति हो या जीवन की जरूरतों से जुड़ा कोई मकसद। बहरहाल, देव उपासना के सिलसिले में शास्त्रों में अलग-अलग देवताओं के मन्दिर और स्थापना के लिए नियत दिशाएं बताई गई है,...
आदि शक्ति माँ ललिता दस महाविद्याओं में से एक हैं। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को इनके निमित्त उपांग ललिता व्रत किया जाता है। यह व्रत भक्तजनों के लिए शुभ फलदायक होता है। इस वर्ष उपांग ललिता व्रत 19 अक्टूबर, शुक्रवार को है। इस दिन उपांग ललिता की पूजा करने से देवी मां की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त होता है। जीवन में सदैव सुख व समृद्धि बनी रहती है। उपांग ललिता शक्ति का वर्णन पुराणों...
हिन्दू पंचांग के आश्विन माह के कृष्णपक्ष की अंतिम तिथि यानी सर्वपितृ अमावस्या, को श्राद्धपक्ष में पितरों की प्रसन्नता के लिए अंतिम अवसर भी माना जाता है। धर्म परंपराओं के मुताबिक अगर कोई श्राद्ध का अधिकारी पितृपक्ष की सभी तिथियों पर पितरों का श्राद्ध या तर्पण चूक जाएं या पितरों की तिथि याद न हो तब इस तिथि पर सभी पितरों का श्राद्ध कर सकते हैं। इसलिए यह सर्वपितृ अमावस्या के नाम से...
श्रीगणेश मंगलकारी देवता होने से चतुर्थी तिथि ही नहीं बल्कि हर उत्सव, पर्व या शुभ अवसर में उनकी पहली पूजा व ध्यान किया जाता है, जो बहुत शुभ फल देने वाली और संकट नाशक भी मानी गई है। यही वजह है कि हिन्दू धर्म शास्त्रों में हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि ही नहीं बल्कि हर माह भगवान गणेश के अलग-अलग मंगलकारी स्वरूपों की पूजा का महत्व बताया गया है। 12 माहों में भगवान गणेश के...
हिन्दू धर्म में दान को धर्म पालन का अहम और जरूरी अंग माना गया है। खासतौर पर पितरों की प्रसन्नता के लिए श्राद्धपक्ष में किए जाने वाले सोलह श्राद्ध के श्राद्धकर्म के साथ किए जाने वाले दान न केवल पितृदोष खत्म करते हैं बल्कि घर-परिवार की तरक्की व खुशहाली में आ रही सारी रुकावटों को दूर करते हैं। पितृपक्ष में खासतौर पर दस दान महादान माने गए हैं। तस्वीरों के साथ जानिए ये दान और उनके फल...