
इच्छाओं या ख्वाहिशों को पूरा करने के लिये 100 साल की उम्र भी बहुत कम मालूम पड़ती है। हर इंसान के कुछ सपने और अरमान होते हैं, जिन्हें वह जीते जी अपनी आंखों के सामने पूरे होते हुए देखना चाहता है। लेकिन कई बार बीमारी या दुर्घटना की वजह से इंसान की सीमित आयु में कटोती हो जाती है। चंद सालों की जिंदगी का एक-एक क्षण बड़ा कीमती होता है। ऐसे में अगर कोई ऐसी तरकीब हाथ लग जाए जो उम्र को शर्तिया तोर पर बढ़ा सकती हो, तो कौन होगा जो ऐसे उपाय को करना न चाहेगा।
यहां हम आयु व योग से जुड़े कुछ ऐसे ही गहरे लेकिन वैज्ञानिक तथ्यों का उल्लैख कर रहे हैं जो आयु बढ़ाने का 100 फीसदी प्रामाणिक और वैज्ञानिक उपाय हो सकते हैं। आइये जाने लंबी आयु के गुप्त सूत्रों के विषय में...
सूत्र 1.
जल और वायु का परिवर्तन हमारे शरीर के प्राकृतिक ढांचे को बिगाड़ सकता है। फिर चाहे आप कितने ही पोषक तत्व खाएं या कितने ही योग आसन करें शरीर अस्वस्थ ही रहेगा। शरीर और मन के बीच की कड़ी है प्राणायाम। वायु और आयु का बड़ा घनिष्ट संबंध होता है, प्राणायाम में इसी संबंध पर काम किया जाता है।
सूत्र २.
शरीर और प्राण के बीच की कड़ी है जल, तथा भोजन और वायु के बीच की कड़ी भी जल ही है। जो व्यक्ति अपना जल और वायु शुद्ध तथा पुष्ट रखता है वह निरोगी रहकर दीर्घायु जीवन व्यतीत करता है। तो भोजन कम खाएं, जल ज्यादा पीएं और वायु जल से दो गुना मात्रा में ग्रहण करें। यदि इस सूत्र को कोई जीवनभर अपनाता है तो निश्चित रूप से दूसरा कोई बड़ा कारण न होने पर व्यक्ति की आयु में काफी इजाफा हो सकता है।
Related Articles: