
यूपीए सरकार के लिए कई नई मुश्किलें लेकर आएगा साल 2013

साल 2013 की शुरुआत 1 जनवरी, मंगलवार से होगी। सितारे कहते हैं कि साल 2013 केंद्र की यूपीए सरकार के लिए अच्छा नहीं रहेगा। यह समय सरकार के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कई मामलों में सरकार की छबि जनता के बीच खराब होगी।
सितारों की माने तो साल 2013 में सरकार की लोकप्रियता में कमी आ सकती है। अपने विवादास्पद बयानों के कारण सरकार के प्रमुख मंत्रीगण लोगों की आलोचनाओं का शिकार बन सकते हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव सरकार की छबि पर भी होगा। अप्रैल 2013 तक केंद्रीय शासन तंत्र में भारी गतिरोध उत्पन्न हो सकते हैं। शासन तंत्र जनता का विश्वास प्राप्त करने का भारी प्रयास करेगा किंतु असफल ही सिद्ध होगा।
देश के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों के लिए समय उलझनों से भरा रहेगा। जनवरी 2013 की ग्रहस्थिति राजनैतिक पार्टियों में मतभेद पैदा करने वाली है। यूपीए के संघटक दल साथ छोडऩे को मजबूर होने लगेंगे। अति महंगाई से जनसाधारण के विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। कुछ और घपलों का खुलासा भी इस वर्ष होने की संभावना है।










