
शिव पुराण के अनुसार शिवजी तीनों लोकों के स्वामी बताए गए हैं। महादेव का न आदि है और ना ही अंत। संपूर्ण सृष्टि शिवजी की आज्ञा से ही ब्रह्मा द्वारा रचाई गई और भगवान विष्णु इसका संचालन करते हैं। इसी वजह से मानव जीवन से संबंधित सभी समस्याओं का हल शिवजी के पूजन से मिल जाता है।
शास्त्रों के अनुसार शिवजी की पूजा सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली मानी गई है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह दोष हो तो शिव आराधना से उसका प्रभाव कम हो जाता है या खत्म हो जाता है।
अगर किसी व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की परेशानियां जैसे पारिवारिक समस्याएं, ऑफिस या जॉब से जुड़ी परेशानियां, पैसों की कमी या इसी प्रकार की अन्य समस्याएं एक साथ चल रही हों और उसे उनका कोई हल समझ नहीं आ रहा प्रतिदिन शिवलिंग का विधिवत पूजन सबसे अच्छा उपाय है।
पैसों से जुड़ी समस्या हो या अन्य को परेशानी प्रतिदिन कच्चे दूध में शकर डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने पर भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है और कई परेशानियां स्वत: ही समाप्त हो जाती है। शिवजी को शीतलता प्रदान करने वाली वस्तुएं अतिप्रिय हैं और जो भक्त उन्हें ऐसी वस्तुएं अर्पित करता है महादेव उससे तुरंत ही प्रसन्न हो जाते हैं। दूध की तासीर भी ठंडक प्रदान करने वाली होती है इसी वजह से यह भी उन्हें अतिप्रिय है।
Related Articles: