आज से शनि बदलेगा सबकी किस्मत: जानें किस राशि वालों को मिलेगा पैसा

 
Source: धर्म डेस्क. उज्जैन   |   Last Updated 12:08 PM [IST](08/02/2012)
 
 
| Email  Print Comment
 
 

आज से सभी राशि वालों की किस्मत बदलने वाली है। शनि देव आज से अपनी सीधी चाल बदलकर टेढ़ी चाल चलना शुरु कर रहे हैं। जैसे ही शनि देव की चाल बदलेगी आपकी किस्मत बदलने लग जाएगी।

   

मेष- इस राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना रोजमर्रा की आय में कमी होगी। आर्थिक रूप से समय मध्यम रहेगा। जीवनसाथी से तनाव हो सकता है। कोर्ट संबंधित कार्यों में विजय प्राप्त होगी।

वृष- इस राशि वालों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। पूराने संबंध सामने आएंगे। पूराने कामों से लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। रूका हुआ पैसा आएगा। कानूनी विवादों से पैसा मिलेगा।

मिथुन- इस राशि वालों को विद्या के क्षेत्र में रूकावटें, संतान से प्रतिकूल समय रहेगा। स्वयं से कार्यों में देरी होने से काम बिगड़ेंगे। आलस्य और प्रमाद से अच्छे मौके गवां सकते हैं। योजना बना कर काम करेंगे तो अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे।

कर्क- इस राशि वालों के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। माता से संबंध बिगड़ेंगे। पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ेगा। नया काम शूरू न करें।

सिंह- इस राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। मेहनत ज्यादा होगी। अपनी मेहनत से सबको प्रभावित करेंगे। टीम वर्क से काम करें तो फायदा होगा। नया काम शुरु कर सकते हैं लेकिन योजनापूर्णा तरीके से न करें।

कन्या- इस राशि वालों के लिए समय कुछ खास नहीं होगा। शेेयर बाजार वालों के लिए समय प्रतिकूल रहेगा। यात्राओं के योग बनेंगे। बैंक संबंधित कार्य होंगे या निवेश की योजनाएं बनेंगी। परिवार के कारण कार्यक्षेत्र प्रभावित होगा।

तुला- इस राशि वालों के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। तुला राशि वालों को साढ़ेसाती चल रही है। इस राशि वालों के लिए शनि का टेढ़ी चाल चलना आपको चिढ़चिढ़ा बनाने वाला रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। भूमि, भवन और यात्राओं से संबंधित पूराना काम शुरु होगा। पदोन्नति के योग बन सकते हैं।

वृश्चिक- इस राशि वालों के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। इस राशि वाले लोग कोई नया काम शुरु न करें। व्यर्थ यात्राएं होंगी। पैसा खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में रूकावटें और बाधांए आएंगी। शारीरिक हानी और दुर्घटनाओं को योग हो सकता है।

धनु- इस राशि वालों के लिए शनि की टेढ़ी चाल फायदा देने वाली रहेगी। इस राशि वालों अचानक लाभ देने वाले रहेंगे। इस राशि वालों को किसी भी क्षेत्र से अचानक लाभ हो सकता है। इस राशि वालों के लोगों को थोड़ी सी मेहनत से भी अच्छा परिणाम मिलेगा।

मकर- इस राशि वालों के लिए शनि की टेढ़ी चाल स्थान परिवर्तन कर देगी। पेतृक व्यवसाय में लाभ होगा। इस राशि वालों के पिता के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। पूराने घटनाक्रम सामने आएंगे।

कुंभ- इस राशि वालों के लिए शनि का टेढ़ा चलना ठीक नहीं है। इस राशि के लोग बदलाव के लिए तैयार रहें। गोचर में इस राशि वालों के भाग्य भाव में शनि का वक्री होना आपके लिए शुभ फल देने वाला नहीं है। बाहरी स्थानों के कार्य आपको नुकसान देने वाले होंगे।

मीन- इस राशि वालों के गोचर में आठवें भाव में शनि के आ जाने से समय बुरा फल देने वाला होगा। इस राशि वालों को शनि का ढैय्या भी चल रहा है। गोपनियता भंग हो सकती है। इस राशि वालों को स्वस्थ्य संबंधित परेशानियां और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।



Related Articles:

 
 
 
 
 
| Email  Print Comment
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
3 + 7


विज्ञापन
 
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Amazing Body Paintings
Controversies that rocked B-town
Just Added

करियर कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के दौरान स्टूडेंट्स ने बिखेरे रंग
Bollywood Stars at Cannes
 
 
विज्ञापन