विज्ञापन
 
Home >> Jeevan Mantra >> Jyotish >> Jyotish Nidaan >> लोबान, कपूर, गुगल, देशी घी और चंदन से होगा फायदा ही फायदा

लोबान, कपूर, गुगल, देशी घी और चंदन से होगा फायदा ही फायदा

धर्म डेस्क. उज्जैन | Jun 07, 2011, 08:29AM IST
 
 


घर में सुख, समृद्धि और खुशियां हमेशा बनी रहे, इसके लिए सभी कई प्रकार के प्रयास करते हैं। जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए देवी-देवताओं के भक्ति श्रेष्ठ रास्ता है। भगवान की कृपा उसी घर में रहती है जहां का वातावरण शुद्ध और पवित्र हो। घर के माहौल को पवित्र बनाने के लिए शास्त्रों में एक फायदेमंद उपाय बताया गया है।

वातावरण को शुद्ध और पवित्र बनाए रखने के लिए घर में शास्त्रोक्त धुआं करना चाहिए। यह कोई सामान्य धुआं नहीं है। इसके लिए निम्न सामग्री का उपयोग किया जाता है। बाजार से किसी भी पूजन सामग्री की दुकान से लोबान, कपूर, गुगल, देशी घी और चंदन लेकर आएं। प्रतिदिन घर के मंदिर में भगवान की विधिवित पूजा-आरती के बाद गाय के गोबर से बने कंडे या उपले को जलाएं। अब थोड़ा लोबान, कपूर, गुगल, देशी घी और चंदन उस पर रख दें। जब धुआं होने लगे तब इस धुएं को पूरे घर में फैलाएं।

इस धुएं के प्रभाव से घर के वातावरण में मौजूद सभी सुक्ष्म कीटाणु नष्ट हो जाएंगे, हवा में पवित्र सुगंध फैल जाएगी।  इसके अलावा घर की सभी नेगेटिव एनर्जी निष्क्रीय हो जाएगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाएगा। आपके आसपास का वातावरण पूरी तरह पवित्र और शुद्ध हो जाएगा। प्रतिदिन ऐसा होने पर सभी देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहेगी।


 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 
विज्ञापन
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment