
अगर हाथ में हो ये चमत्कारी निशान तो रूहानी ताकतों से हो जाता है कनेक्शन

ध्यान से देखें क्या आपके हाथ में भी कोई चमत्कारी निशान है? अगर हां, तो आप आसानी से रूहानी ताकतों से जुड़ सकते हैं। कुछ लोग सामान्य लोगों से थोड़े अलग होते हैं उनमें भविष्य में होने वाली घटनाओं को देखने या आत्माओं से बात करने की या पराशक्तियों को देख लेने की क्षमता होती है। ऐसी शक्ति को सिक्स्थ सेन्स या एक्स्ट्र्रा परसेप्शन कहा जाता है। ऐसी शक्तियों सब लोगों के पास नहीं होती केवल कुछ ही लोगों के पास होती है। ज्योतिष के अनुसार इन लोगों के हाथ में ऐसे विशेष योग या चिन्ह होते है। जिसके कारण इनके पास सिक्स्थ सेन्स पावर होता है। आइए जानते हैं कौन से होते है वो चिन्ह जो किसी भी व्यक्ति को सिक्स्थ सेंस का पावर देते हैं।
- यदि शनि पर्वत मतलब मीडिल फिंगर के नीचे वाले क्षेत्र पर क्रास हो साथ ही मस्तिष्क रेखा पुष्ट हो।
- गुरु यानि इन्डेक्स फिंगर के नीचे वाले क्षेत्र पर त्रिभुज या चर्तुभुज हो।
- शनि पर्वत पर त्रिभुज या चर्तुभुज का चिन्ह हो।
- शनि पर्वत पुष्ट हो साथ ही सुर्य रेखा अर्थात रिंग फिंगर के क्षेत्र से निकलने वाली रेखा मस्तिष्क रेखा से जुड़ जाए।
- चन्द्रमा यानि अंगुठे के दुसरी ओर वाले क्षेत्र त्रिभुज या चतुर्भुज हो।
- राहु क्षेत्र पर क्रास हो या राहु क्षेत्र से निकलकर कोई रेखा मस्तिष्क रेखा को क्रास करती हो।
जिन लोगों के हाथ में ये चिन्ह होते हैं उन लोगों के पास विशेष शक्ति होती है। जिससे वे इन शक्तियों को पहचानने लगते हैं। उन्हें पूर्वाभास होने लगता है लेकिन यदि ग्रहों की दशावधि निकलने के बाद ये चिन्ह कई बार मिट जाते है तब यह शक्तियां भी नहीं रहती हैं।









