
धन या पैसा देखते ही काफी लोगों की आंखों में अलग ही चमक पैदा हो जाती है। पैसा व्यक्ति के जीवन की अधिकांश परेशानियों को दूर करने की क्षमता रखता है। इसके लिए सभी लोग अलग-अलग स्तर पर प्रयास भी करते हैं लेकिन कुछ लोगों को अधिक धन प्राप्त होता है तो कुछ लोगों को कम।
ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति की कुंडली में यदि कोई ग्रह दोष हो तो धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति लाभ कोशिशों के बाद भी उचित धन प्राप्त नहीं कर पाता है। इस प्रकार के अशुभ योगों के प्रभाव को दूर करने के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में से एक उपाय इस प्रकार है-
इस चौपाई का प्रतिदिन जप करें-
अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारी के कामद धन दारिद दवारी के ।।
यह चौपाई गरीबी निवारण के लिए है। इसके जप से धन की कमी दूर होती है तथा बचत में वृद्धि होती है। इस चौपाई को सिद्ध करने के लिए मंगलवार या शनिवार के दिन इसका एक सौ आठ बार जप करें। इसके लिए प्रात: काल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि कार्य पूर्ण कर लें। फिर विशेष स्थान पर आसन लगाएं और इष्ट देव का ध्यान करने के बाद इस चौपाई का जप 108 बार करें। इसके बाद प्रतिदिन केवल एक बार इस चौपाई का जप करना चाहिए।
इस उपाय के संबंध में किसी भी प्रकार का संदेह नहीं करना चाहिए अन्यथा इसका शुभ प्रभाव समाप्त हो जाएगा। साथ ही अपनी ओर से संपूर्ण प्रयास ईमानदारी से करते रहे। सभी प्रकार के अधार्मिक कृत्यों से स्वयं को दूर रखें। किसी का अनादर ना करें और ना ही किसी को दुख पहुंचाए।
Related Articles: