आज का राशिफल: किस राशि वालों के लिए खास है आज का दिन

 
Source: धर्म डेस्क. उज्जैन   |   Last Updated 10:11 AM [IST](08/02/2012)
 
 
| Email  Print Comment
 
 

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? क्या कहते हैं आपकी राशि के सितारे? कैसा रहेगा आज आपका दिन? पढि़ए आज का राशिफल


8 फरवरी का राशिफल

 

मेष- व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बनती है। अन्यथा साहस नहीं करें। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। पूँजी निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। स्वजनों से मतभेद दूर होंगे। कार्यों में विघ्न टलेंगे। व्यापार में नवीन योजना फलीभूत होगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। रुका पैसा मिलने से धन संग्रह होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

लव- आज किसी को लव प्रपोजल भेजना है तो भेज दें। परिणाम सकारात्मक आएगा।

प्रोफेशनल- जोखिम भरे सौदे न करें। उधार दिया पैसा वापस आएगा।

हेल्थ- पूराने रोगों से निजात मिलेगी। 



वृष- बडे लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में आपको मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। यात्रा से यथेष्ठ लाभ होगा। शुभ कार्यों पर विचार होगा। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। धनागमन के साधनों पर ध्यान देंगे। सामाजिक काम में अधिक हस्तक्षेप न करें।

लव- लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।

प्रोफेशनल- व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। लेन-देन में सावधानी बरतें।

हेल्थ- श्वास संबंधी रोग होने से परेशानी रहेगी।



मिथुन- उच्चाधिकारियों से व्यर्थ विवाद की स्थिति को टालें। वाहन तेज गति से न चलाएँ। रुपयों के लेनदेन में सावधानी रखें। संतान के कार्यों से समाज में आपकी आलोचना हो सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यय भार बढ़ेगा। सफलता में विघ्न होगा। स्वजनों से विरोध मिलेगा। खान-पान की ओर ध्यान दें। अर्थ प्राप्ति में समस्या आएगी। यात्रा हो सकती है।

लव- जीवनसाथी के साथ कहीं घुमने जाएंगे। दिन अच्छा बितेगा। 

प्रोफेशनल- व्यापार-व्यवसाय के लिए समय उत्तम है। निवेश लाभदायक रहेगा।

हेल्थ- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सिरदर्द रह सकता है।



कर्क- कामकाज में मन लगेगा। प्रभावी वातावरण रहेगा। दूसरों की मदद मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। बोलचाल में संयम रखें। कार्यशैली में बदलाव होगा। नवीन कार्यों पर ध्यान देंगे। सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे। मित्रों से लाभ होगा। परिवार में हर्ष वृद्धि होगी। व्यर्थ जिद हानिकारक हो सकती है।

लव- पति-पत्नी के बीच यदि कोई गलतफहमी है तो वह दूर होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

प्रोफेशनल-  आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।

हेल्थ- पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

 

सिंह-  चलते हुए कार्यों में अवरोध उत्पन्न होंगे। परिवारजनों से सामंजस्य बनाए रखें। अधिक विश्वास किसी पर नहीं करें। अपव्यय होगा। अवसर चूकने से निराशा होगी। व्यर्थ समय नष्ट होगा। कार्यों में लापरवाही न बरतें। व्यय भार में वृद्धि होगी। चिंता में वृद्धि होगी। परिवार से मनमुटाव संभव है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा।

लव-  लवलाईफ के लिए यह समय अनुकूल है। प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।

प्रोफेशनल- आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

हेल्थ- बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। मौसम का असर रहेगा।

 

कन्या- व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। पारिवारिक समस्याओं का निकाल होकर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। प्रवास में सतर्कता आवश्यक।अनावश्यक व्यय भार में वृद्धि होगी। निर्णय क्षमता में कमी होगी। परिजनों से विवाद संभव है। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएँ आएँगी। मनोबल कमजोर होगा।

लव- आज अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। दिन अच्छा रहेगा।

प्रोफेशनल-  व्यापारियों के लिए लाभ का समय है। निवेश का लाभ मिलेगा

हेल्थ- समय-समय पर जरुरी चेकअप करवाते रहें। श्वास संबंधी रोग होने की संभावना है।



तुला- व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। अपने काम से काम रखें। यात्रा प्रवास में लाभ मिलने की संभावना बनती है। निर्णय लेने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में सुधार करेंगे। नवीन परिवर्तन संभव है। संतान को सफलता मिलेगी। लघु कार्यों में सफल होंगे। कानूनी विवादों में लापरवाही न बरतें।

लव- आपकी लव लाईफ के लिए आज का दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा।

प्रोफेशनल-  नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

हेल्थ- आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

 

वृश्चिक- पारिवारिक समस्याएँ सूझ-बूझ से निपटाएँ। धनलाभ के अवसर आएँगे। व्यापार में उन्नति होगी। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। गैरजरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें।

लव- आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं।

प्रोफेशनल-  साझेदारी के बिजनेस में हाथ न डालें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

हेल्थ- आज आपका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहेगा।

 

धनु- धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होकर आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

जनहित के कार्यों पर ध्यान देंगे। वृद्धजनों से मार्गदर्शन लाभकारी होगा। धार्मिक कार्यों में सहयोग देंगे। प्रियजनों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक निर्णय समय पर लें।

लव- दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

प्रोफेशनल-  निवेश करते समय सावधानी बरतें। धन लाभ होगा।

हेल्थ- माता का स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहेगा।



मकर- पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं। नौकरीपेशा के स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना है। क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा के योग हैं। राज्यपक्ष से लाभ होगा। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

लव- पार्टनर के साथ समय बीतेगा। आज का दिन आपके लिए शुभ है। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।

प्रोफेशन- इस राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा।

हेल्थ- आपकी सेहत नासाज हो सकती है। श्वांस संबंधित परेशानियां हो सकती है।

 

कुंभ- स्वास्थ्य उत्तम होगा। कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आजविका के कार्यों में विघ्न टलेंगे। आश्रितों से स्नेह मिलेगा। बंधुओं से विवाद न करें। रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं।

इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तेदारों से भेंट होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। भौतिक सुख के साधन मिलेंगे। खान-पान में सावधानी रखें।

 लव- पार्टनर के साथ समय बीतेगा। पार्टनर से सहयोग और प्यार मिलेगा।

प्रोफेशन- रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

हेल्थ- स्वास्थ्य उत्तम होगा। इस राशि के लोग आज ताजगी और स्फूर्ति से भरे रहेंगे।



मीन- भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में बाधाए आ सकती हैं। दांपत्य सुख में कमी आएगी। व्यर्थ समय नष्ट न करें। खर्चों में कमी करने का प्रयत्न आवश्यक है।  महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। नए कार्यों को करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा।

लव- आज आपका पार्टनर भावुक रहेगा। लव पार्टनर से सहयोग मिलेगा।

प्रोफेशन- कार्यक्षेत्र पर विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें।

हेल्थ- आज पेट दर्द होने की संभावना है। इस राशि के लोग स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।



Related Articles:

 
 
 
 
 
| Email  Print Comment
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
1 + 7


विज्ञापन
 
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Amazing Body Paintings
Controversies that rocked B-town
Just Added

करियर कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के दौरान स्टूडेंट्स ने बिखेरे रंग
Bollywood Stars at Cannes
 
 
विज्ञापन