
वृषभ- इस राशि का स्वामी शुक्र है। इनकी मकर एवं कुंभ राशि वालों से अच्छी मित्रता रहती है। मिथुन एवं कन्या से सामान्य मित्रता एवं बाकी सभी से शत्रुता होती है।
मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध है। इनकी कर्क राशि को छोड़कर सभी के साथ अच्छी दोस्ती रहती है। यह किसी से बैर नहीं रखते एवं मित्रता में सम रहते हैं।
कर्क - ये बहुत ही नम्र व्यवहार के लोग होते हैं। सभी के साथ मित्रवत व्यवहार करते हैं। इनकी किसी के साथ शत्रुता नहीं होती न ही किसी के साथ बैर होता है किंतु मिथुन एवं कन्या राशि वाले लोग इनसे शत्रुता रखते है।
सिंह- इस राशि वाले लोग किसी के साथ मित्रता बहुत ही कम रखते है। तुला, मकर एवं कुंभ राशि वालों से शत्रुता एवं बाकी सब से मित्रता होती है।
कन्या- बुध राशि के स्वामित्व राशि वालों का कर्क को छोड़कर सब से मित्रवत व्यवहार रहता है। मकर, कुंभ के साथ यह सम रहते हैं।े
तुला- शुक्र के स्वामित्व वाली यह राशि सिंह, मेष, वृश्चिक से शत्रुता रखते है। मकर एवं कुुंभ से धनिष्ठ मित्रता होती है।
वृश्चिक- मंगल के स्वामित्व वाली यह राशि मकर एवं कुंभ से घोर शत्रुता रखती है। वृषभ एवं शुक्र से घनिष्ठ मित्रता होती है।
धनु- मिथुन एवं कन्या इस राशि वालों से शत्रुता रखते है। मकर एवं कुंभ वालों से यह सम रहते है। बाकी सभी राशियों वालों से इनकी अच्छी मित्रता रहती है।
मकर- शनि के स्वामित्व वाले यह लोग सिंह, मेष एवं वृश्चिक से शत्रुता रखते हैं। बाकी सभी से मित्रवत व्यवहार रहता है।
कुंभ- इस राशि का प्रभाव मकर की तरह ही होता है। यह शांत प्रकृति के होते है। सिंह, मेष एवं मंगल से शत्रुता होती है।
मीन- इस राशि का स्वामी गुरु है। मिथुन एवं कन्या से शत्रुता होती है। मकर एवं कुंभ से सम एवं बाकी सभी से मित्रता होती है।
Related Articles: