
सम्भल जाएं अगर आप सोने के तारीके को अनदेखा करते हैं तो, आपके लिए ये खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप अनहोनी और खतरों से बचना चाहते हैं तो अपने सोने के तरीके पर ध्यान दें और गलत तरीका बदलकर सुखी जीवन जीएं।
वास्तुशास्त्र के अनुसार कभी भी दरवाजे के ठीक सामने पैर करके नहीं सोना चाहिए। दरवाजे की ओर पांव करके सोना मौत का संकेत माना जाता है। वास्तव में मरने के बाद शरीर इसी तरह रखा जाता है, जो कि अशुभ माना जाता है। जीवित व्यक्ति के लिए यह स्थिति बहुत अशुभ है। सभी को इससे बचकर रहना चाहिए।
विशेषरूप से पति-पत्नी को सोते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि उनके बेड के सामने शीशा या दर्पण ना हो, यदि हो तो सोने से पहले पर परदा अवश्य डालकर रखें। ऐसा न करने पर स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, साथ ही यह शास्त्रों के अनुसार अशुभ भी है।
ध्यान रखें कि उत्तर-दक्षिण दिशा की ओर सिर या पैर करके सोना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उत्तर-दक्षिण का संबंध चुंबकीय शक्ति से सीधा-सीधा संबंध है। इसी वजह से उत्तर-दक्षिण की ओर सिर या पैर रखकर सोने से इस चुंबकीय शक्ति का प्रवाह हमारे शरीर से होकर गुजरता है जो कि स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है।
लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिदिन पर्याप्त नींद लेना अतिआवश्यक है। नींद से स्वास्थ्य लाभ तो है साथ ही सोने के संबंध में वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन नहीं करने की स्थिति में इसका बुरा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य और परिवार के सुख और समृद्धि पर भी पड़ता है।