
कई लोग काफी मेहनत करते हैं लेकिन उचित पैसा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। वहीं कुछ लोग तमाम विपरित परिस्थितियों के बावजूद सफलता के साथ ही पैसा भी प्राप्त करते हैं। हस्त ज्योतिष के अनुसार हाथों की कुछ रेखाएं विशेष योग बनाती हैं जिनसे व्यक्ति को काफी लाभ प्राप्त होता है।
ऐसा माना जाता है कि इंसान की किस्मत उसके हाथों में होती है, शायद यह सही भी है। हथेलियों पर बनने वाली आड़ी-तेड़ी रेखाएं भी किस्मत बताती हैं। हाथों की लकीरों में कई अच्छे और बुरे योग भी होते हैं, ऐसे योग जो राजा को भिखारी और भिखारी को राजा बना सकते हैं। आज हम ऐसे ही योग की बात कर रहे हैं जो आदमी को साधारण आर्थिक स्थिति से एकदम अमीर बना देता है, इस योग का नाम है गजलक्ष्मी योग।
किसी व्यक्ति के दोनों हाथ में भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर सीधी शनि पर्वत तक जा रही हो व साथ में सूर्य रेखा भी पतली लम्बी व लालिमा लिए हुए हो इसके साथ ही मस्तिष्क रेखा व आयु रेखा भी अच्छी होती हैं। तो उस हाथ में गजलक्ष्मी योग बनता हैं। जिसके हाथ में यह योग होता है व व्यक्ति साधारण घर में जन्म लेने के बाद भी काफी अच्छी स्थिति में पहुंच जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में कोई कमी नहीं रहती। व्यापार तथा विदेश में ये लोग सफलता पूर्वक कार्य करते हैं। गजलक्ष्मी योग वाला व्यक्ति अपने क्षेत्र में अलग पहचान रखने वाला होता है। यह योग व्यक्ति को मालामाल बनाता है।
Related Articles: