
आज के सितारे क्या कहते हैं आपके लिए? कैसा रहेगा आपका दिन? किस राशि वालों के लिए क्या कहते हैं आज के सितारे पढि़ए आज का राशिफल
10 फरवरी का राशिफल
मेष- काम का बोझ और परेशानियां, लेकिन शाम होते-होते कोई परिचित व्यक्ति मिल जाएगा और आपकी सारी परेशानियां दूर कर देगा। काम-धंधा भी संतोषजनक है और बिजनेस भी। आपका मूड बहुत बढ़िया रहेगा, लेकिन दुव्र्यसनों से दूर रहें। आमदनी में आ रही अड़चनें निपट जाएंगी। शुभ कार्यों में शामिल होंगे। नौकरी मिलने से लेकर प्रमोशन तक के शुभ समाचार मिलेंगे। कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही करें।
लव- लव लाइफ अच्छी रहेगी। जीवनसाथी गिफ्ट देगा।
प्रोफेशनल- मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन बढ़िया है।
हेल्थ- अपना ध्यान रखें। गर्म चीजों का सेवन न करें।
वृष- अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, जो फैसला करेंगे, वह अच्छा ही होगा। उलझनें काफी हैं, लेकिन सोच-विचार से सुलझ जाएंगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बिजनेस और नौकरी में सफलता से मन खुश हो जाएगा। वाहन खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान की उन्नति ख़ुशी बढ़ाएगी। किसी की देखा-देखी न करें।
लव- दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी। कहीं घूमने जा सकते हैं।
प्रोफेशनल- व्यापार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। धंधा अच्छा चलेगा।
हेल्थ- मानसिक उथल-पुथल रहेगी। पेट दर्द हो सकता है।
मिथुन- उलझनें सुलझ रही हैं। काम-धंधे की भी और घर-परिवार की भी। आपको लगेगा कि ईश्वर ने आपकी सुन ली है। भूमि-भवन-वाहन की समस्या हल होगी। संतान की ओर से अच्छे परिणाम मिलेंगे। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा, नौकरी भी बढ़िया चलेगी। फिजूलखर्ची न करें। स्कूल-कॉलेज की समस्या हल होगी। महत्वपूर्ण कागज संभालकर रखें।
लव- समय ठीक नहीं है। संबंधों में खटास आ सकती है।
प्रोफेशनल- धन लाभ होगा। काम ज्यादा रहेगा। नौकरीपेशा के लिए भी समय अच्छा है।
हेल्थ- दाढ़-दांत में परेशानी हो सकती है।
कर्क- परिवार की चिंताएं आज निपट जाएंगी। अच्छा समय शुरु होने जा रहा है। आमदनी के रास्ते खुलेंगे। कला क्षेत्र में रुचि रहेगी। मनोबल में कमी रहेगी, शाम से स्थिति में सुधार होगा। सुख-सुविधा की कमी महसूस होगी, लेकिन अंततः सारी व्यवस्था कर लेंगे। अधिकारी सहयोग करेंगे। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कार्य पूर्ण होंगे। जोखिम और जवाबदारी के काम शाम तक टाल दें।
लव- दांपत्य जीवन की समस्याएं आज समाप्त होंगी।
प्रोफेशनल- बिजनेस में उतार-चढ़ाव के संकेत हैं।
हेल्थ- पुराना रोग आज तकलीफ दे सकता है।
सिंह- हालत हवा की सवारी के बाद पत्थर पर विश्राम जैसी है। नौकरी में सबकुछ अच्छा है, लेकिन सरकारी मामले उलझ सकते हैं। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क होगा। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव से मूड ऑफ होगा। गुस्से पर काबू करें। शाम के बाद नए अनुबंध नहीं करें। रुका पैसा मिलेगा, लेकिन पैसों का निवेश और लेनदेन टाल दें। आपका प्रेजेंटेशन स्टाइलिश रहेगा।
लव- कुछ परेशानी रहेगी। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
प्रोफेशनल- दफ्तर में आज अचानक धन मिलेगा। प्रमोशन के भी चांस हैं।
हेल्थ- समय सामान्य है। लेकिन ध्यान रखें।
कन्या- मानसिक शांति बनाए रखें, सफलताएं खुद आपके पास चली आएंगी। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ खत्म होगी। आपके निर्णय सही साबित होंगे। व्यापार में आशानुरूप लाभ होगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी से परामर्श मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
लव- लव लाइफ में कुछ परिवर्तन आने वाला है। प्रेम संबंध सुधरेंगे।
प्रोफेशनल- प्रोफेशनल लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। बड़ी सफलता मिलेगी।
हेल्थ- छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी।
तुला- बड़े भाई, बड़े अफसर और जाने-माने लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। व्यापार में नए कांट्रैक्ट मिलेंगे। मुनाफा होगा। आमदनी बढ़ेगी। व्यर्थ का दिखावा न करें। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। शुभ कार्यों की योजना बनेगी। आपका सम्मान होगा। कला की तरफ रुझान होगा।
लव- जीवनसाथी के लिए समय निकालें। रोमांटिक मूड रहेगा।
प्रोफेशनल- लेन-देन सावधानी से करें।
हेल्थ- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक- कामकाज के लिहाज से दिन भर चहलपहल रहेगी। आपमें नया जोश रहेगा। फिर भी उत्तेजना पर संयम रखें। तरकीब भिड़ाकर धन अर्जित करेंगे। भागीदारी में नए प्रस्ताव मिलेंगे। जीवनसाथी से तालमेल रहेगा। छिटपुट धार्मिक कार्य करेंगे। व्यापार, नौकरी में नई योजना पर काम शुरु होगा।
लव- पुरानी समस्या आज हल होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
प्रोफेशनल- प्रोफेशनल लाइफ अच्छी है। नया वाहन खरीद सकते हैं।
हेल्थ- कोई बुजुर्ग बीमार हो सकता है।
धनु- आलस न करें, देखें समय आपके लिए कितनी सौगातें लाया है। आमदनी बढ़ेगी। व्यवसाय में जबरदस्त सफलता मिलेगी और नौकरी में सारे काम फिट होंगे। मन में सुख और शांति रहेगी। समृद्धि-खुशहाली बढ़ेगी। महत्वपूर्ण यात्रा के योग हैं। यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली होगी। किसी से अकारण न उलझें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।
लव- समय अनुकूल है। प्रणय निवेदन कर सकते हैं।
प्रोफेशनल- आपको लाभ ही लाभ होगा।
हेल्थ- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छिटपुट चोट लग सकती है।
मकर- आप जो करना चाहेंगे, कोई न कोई अड़चन आएगी। व्यावसायिक काम सफल नहीं हो पाएंगे। आपकी आलोचना होगी, कोई मजाक बनाए, तो शांति से सहन कर लें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पारिवारिक कार्यों में रुचि होगी। मित्रों से परामर्श मिलेगा। शुभ कार्यों पर ध्यान देंगे। शाम होते होते आप चिंताओं में भर जाएंगे और कोई फैसला नहीं कर पाएंगे। लेन-देन के काम किसी और दिन के लिए टाल दें। जरूरी हों, तो बहुत सावधानी रखें।
लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
प्रोफेशनल- दफ्तर और बिजनेस में आज सावधानी जरूरी है।
हेल्थ- मसालेदार चीजों से बचें। अपना ध्यान रखें।
कुंभ- दोपहर तक मोटा मुनाफा होता रहेगा। इतना कि मन खुश हो जाए। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। जिम्मेदारियां निपटेंगी। मित्रों से लाभ होगा। उसके बाद से हालत सुस्त हो जाएगी। मान-प्रतिष्ठा की चिंता रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धूर्त लोगों से दूर रहें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
लव- आज पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
प्रोफेशनल- निवेश में सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा।
हेल्थ- सिरदर्द हो सकता है।
मीन- आज का दिन कई दिनों तक याद रहेगा। सुख के साधन मिलेंगे। कोई गिफ्ट करेगा या आप खुद खरीद लेंगे। दोपहर तक किसी से सहयोग की आशा नहीं करें। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। वाहन से चोट लग सकती है। तीसरे पहर के बाद से समय आपका है। कार्यबाधा खत्म होगी। उन्नाति की ओर बढ़ेंगे। विरोधी पस्त होंगे। कार्य की गोपनीयता बनाए रखें।
लव- लव प्रपोजल भेज सकते हैं। दिन अच्छा है।
प्रोफेशनल- वाणी पर नियंत्रण रखें। दफ्तर में विवाद हो सकता है।
हेल्थ- रक्त संबंधित विकार हो सकते हैं। सावधान रहें।