
कभी-कभी ऐसा देखने में आता है कि कोई बहुत खुश है और थोड़े ही समय के बाद उसकी तबीयत खराब हो जाती है। इसके अलावा किसी अन्य बात की वजह से खुश दिखने वाला इंसान अचानक दुखी नजर आने लगता है। अक्सर ऐसा कई लोगों के साथ होता ही है। ज्योतिष के अनुसार इसकी वजह किसी की बुरी नजर हो सकती है।
आज नजर लगना जैसी बात को काफी लोग अंधविश्वास मानते हैं लेकिन ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की बुरी नजर हमारी सुख-सुविधाओं या खुशी पर लग जाए तो इसके बुरे प्रभाव झेलने पड़ते हैं। बुरी नजर लगने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी मौजूद हैं। हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है। यह पंच तत्व हैं- पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल और आकाश। इन्हीं पंच तत्वों से मिलने वाली ऊर्जा ही हमारे शरीर का संचालन करती हैं। इनसे मिलने वाली ऊर्जा से ही हम सभी सुविधाओं को प्राप्त करते हैं। जब किसी इंसान की बुरी नजर हमारी सुविधाओं को लगती है तब इन पंच तत्वों से मिलने वाली संबंधित सकारात्मक ऊर्जा हम तक नहीं पहुंच पाती है। ऐसा होने पर बुरी नजर की नकारात्मक ऊर्जा का बुरा प्रभाव हम पर पड़ता है और हमें स्वास्थ्य या धन की उठानी पड़ सकती है।
जब भी हमारे खुशियां दुख में बदल जाए या हमेशा प्राप्त होने वाला धन लाभ अचानक हानि में बदल जाए या परिवार का आपसी तालमेल बिगड़ जाए इसी प्रकार की घटनाएं होने लगे तक संभव है कि आपको या आपके परिवार या आपकी जॉब या व्यवसाय को किसी की बुरी नजर लगी हो। इससे बचने के लिए ज्योतिष में कई तरीके बताए गए हैं। जैसे छोटे बच्चों या लड़कियों की सुंदरता को किसी भी बुरी नजर न लगे इसके लिए उन्हें काला टीका लगाना चाहिए। काला धागा बांधना चाहिए। दुकानों या ऑफिस में नींबू-मिर्च बांधना चाहिए। घरों के बाहर काली मटकी लगाने से भी बुरी नजर का प्रभाव खत्म हो जाता है। इसके अलावा पीडि़त व्यक्ति को हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए, बजरंगबली के मंदिर जाना चाहिए।
Related Articles: