
आप जब किसी से हाथ मिलाएं तो सामने वाले की हथेली पर ध्यान दें। आपसे हाथ मिलाने वाले की हथेली अगर सख्त है तो ऐसे लोगों से सावधान रहें।
हस्तज्योतिष मे हथेली की त्वचा के रंग और उसकी कांति व आकृति को भी ध्यान में रखकर व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य बताया जाता है। ज्योतिष में कठोर और अधिक सख्त त्चचा वाले हाथ को कैसा माना गया है आइए जानते हैं?
जिनका हाथ बहुत ज्यादा ही सख्त होता है ऐसे लोग बुद्धिहीन होते हैं। दूसरों को दुखी देखकर बहुत खुशी का अनुभव करते हैं। अक्सर ऐसे हाथ अपराधी लोगों के होते हैं। ऐसे व्यक्तियों का जीवन रुखा व कठोर सा होता है। प्रेम के क्षेत्र में ये लोग कठोर होते हैं। जिन लोगों की हथेली की त्वचा सुखी और सख्त होती है। वे लोग अस्थिर स्वभाव के होते हैं। इन्हें जो भी सलाह दी जाती है। ये उसी प्रकार काम करने लगते हैं। मतलब दूसरों की बातों में बहुत जल्दी आ जाते हैं।
जिनके हाथ थोड़े कम सख्त होते हैं ऐसे लोग कार्य को सबसे ज्यादा महत्व देने वाले होते हैं। बाधाओं के आने पर निराश नहीं होते, ये बिना हार माने लगातार अपने कार्य को करते रहते हैं। ये ज्यादा इमोशनल नहीं होते हैं, विशेषकर इनके कार्य क्षेत्र में पूरी तरह प्रोफेशनल होते हैं लेकिन इस तरह के हाथ वाले व्यक्ति का अवलोकन करने से पहले उम्र का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि उम्र के साथ इनका स्वभाव थोड़ा बदल जाता है। सामान्यत: सख्त हाथ वाले बुद्धिजीवी होते हैं और परिश्रम से ही अपना जीवन बिताते हैं। मेहनत ज्यादा करते हैं पर परिणाम हमेशा कम ही मिलता है।
Related Articles: