
हर लड़की का सपना होता है कि उसे राजकुमारों सा अच्छा पति मिले। उसका जीवन साथी पौरूषवान और सुन्दर हो और ऐसे ही पौरूषवान पति की प्राप्ति के लिए वे हमेशा शिव की उपासना और प्रार्थना करती हैं। ऐसे ही पौरूषवान पति की प्राप्ति के लिए सबसे सरल विधि है कात्यायनी देवी की उपासना करना, जो कि पार्वती का स्वरूप है।
कात्यायनी देवी की उपासना इस प्रकार करें
- प्रयोग विधि-: - प्रात: काल स्नान कर धुले हुए साफ वस्त्र धारण करें व अपने घर के पूजन स्थल पर गौरी व शिव को एक साथ स्थापित करें।- तत्पश्चात घी का दीप प्रज्वलित करें ।
- कात्यायनी देवी के साथ शिव का पंचोपचार कर पूष्प अर्पित करें व निम्न मंत्र का जाप करें
- कात्यायनी महामये महायोगिनधिश्वरी नंद गोप सुतम देवी पति में कुरुते नम:।।
ऊपर लिखे प्रयोग को विधिविधान पूर्वक करने से विवाह योग्य कन्या को डेढ़ माह में ही श्रेष्ठ वर की प्राप्ति होती है।