
सितारे कहते हैं...बिजनेसमैन के साथ लेंगी प्रियंका चौपड़ा सात फेरे!

अपने मनमोहक अंदाज से सभी को दीवाना बनाने वाली पिगी चॉप्स यानी प्रियंका चौपड़ा बॉलीवुड में खास मुकाम रखती हैं। साल 2012 प्रियंका के लिए काफी अच्छा रहा। इस साल आई उनकी फिल्म बर्फी सुपर हिट रही। यही नहीं इस फिल्म में उनके किरदार को भी सभी ने सराहा, उनकी इस फिल्म ने अनेक पुरस्कार भी बटोरे। देखते हैं कुंडली के अनुसार साल 2013 प्रियंका के लिए कैसा रहेगा-
प्रियंका चौपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ। प्रियंका की कुंडली के पहले भाव में स्थित शुक्र जो कि फिल्म दुनिया का कारक ग्रह है, वो बुध और राहु के साथ स्थित है। कर्म भाव के स्वामी गुरु की दृष्टि लग्न में शुक्र पर पड़ रही है इसलिए प्रियंका इस ग्रह स्थिति के कारण ही बॉलीवुड में आईं। प्रियंका को लग्र में स्थित राहु के कारण ही मिस वल्र्ड का खिताब मिला क्योंकि 12 जुलाई 2009 तक इनको राहु की महादशा थी। प्रियंका की कुंडली में मिथुन लग्र में शुक्र-बुध की युति राजयोग बनाने वाली है। इनकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति जीवनभर मान और पद-प्रतिष्ठा दिलाने वाली रहेगी।
कैसा रहेगा 2013?
201३ का समय प्रियंका के लिए थोड़ा मिला-जुला रहेगा। सफलता तो मिलेगी लेकिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। प्रियंका की कुंडली के अनुसार 2016 के बाद इनके विवाह के योग बन रहे हैं साथ ही ग्रह योगों के अनुसार प्रियंका किसी बिजनेसमैन से शादी कर सकती हैं, ऐसे प्रबल योग हैं।










