
साल 2013: किसी षडयंत्र का शिकार बन सकते हैं गडकरी

भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के लिए साल 2012 का समय विवादों वाला रहा। इस दौरान इन पर भ्रष्ट्राचार के आरोप लगे वहीं इनकी ही पार्टी के लोगों ने इन पर निशाना साधा। अपने कुछ बयानों के चलते भी गडकरी सुर्खियों में रहे। जानते हैं साल 2013 नितिन गडकरी के लिए कैसा रहेगा-
27 मई 1957 को जन्मे नितिन गडकरी की कुंडली में शुक्र अपने घर में होकर लग्न में सूर्य के साथ स्थित है। इसी कारण इन्हें उच्च पद की प्राप्ति हुई है। वर्ष 2011 से इन पर राहु की महादशा चल रही है। राहु की महादशा में केतु का अंतर इनके लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है।
कैसा रहेगा 2013?
कुंडली के अनुसार नितिन गडकरी के लिए वर्ष 2012 की तरह 2013 भी कुछ खास नहीं रहेगा। गडकरी इस दौरान षड्यंत्र व आपसी राजनीति का शिकार होंगे। तुला राशि का राहु इन्हें विवादों व चर्चाओं में बनाए रखेगा। इन्हें पार्टी के भीतर व बाहर दोनों ही शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत है।










