
साल 2013: बड़ी सफलता के लिए और इंतजार करना होगा अनुष्का को

शाहरुख खान के साथ रब ने बना दी जोड़ी से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली अनुष्का शर्मा ने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बना लिया है। साल 2012 में प्रदर्शित जब तक है जान फिल्म में भी इनके अभिनय की तारीफ हुई और इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला। सितारे कहते हैं कि साल 2013 अनुष्का के लिए कुछ खास नहीं रहेगा।
अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को बैंगलोर में हुआ। इनकी कुंडली में शुक्र स्वग्रहों वृषभ राशि का है तथा सूर्य व मंगल उच्च स्थिति में हैं। चंद्रमा नीच स्थिति में है जो उन्हें विचलित करेगा। अनुष्का की कुंडली में सूर्य, बुध, गुरु की युति शुक्र स्वयं की राशि में मालव्य योग बना रहा हैं।
कैसा रहेगा 2013?
मालव्य योग में जन्मी अनुष्का शर्मा के लिए साल 2013 कुछ खास नहीं रहेगा। जन्म कुंडली के अनुसार इस साल इनकी फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिलेगा। ऐसा गुरु की महादशा में केतु के अंतर के कारण संभव है हालांकि विज्ञापनों के माध्यम से अनुष्का छोटे पर्दे पर नजर आती रहेंगी। बड़ी सफलता के लिए अनुष्का को अभी और इंतजार करना होगा।










