
साल 2013 में बढ़ेगी ममता की प्रसिद्धि और मिलेंगी उपलब्धियां

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश की प्रमुख महिला नेत्रियों में से एक हैं। ममता बनर्जी को जुझारु व कर्मठ नेता के रूप में जाना जाता है। यही कारण है कि जनता का प्यार उन्हें मिलता रहा है। कुंडली के अनुसार साल 2013 में ममता की प्रसिद्धि और बढ़ेगी। इस दौरान इन्हें कई उपलब्धियां भी हासिल होंगी।
ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को वृषभ लग्न में हुआ। इनकी कुंडली में शनि व गुरु की स्थिति के कारण ये बेबाक हैं। सूर्य व राहु की अष्टम स्थान में युति इन्हें जुझारु व निडर बनाती है। तीसरे भाव में स्थित उच्च के गुरु के कारण ही इन्हें बड़े-बड़े मुद्दों में जीत मिली है। इनकी कुंडली में शनि उच्च का है।
कैसा रहेगा 2013?
वर्तमान में ममता बनर्जी को शनि की महादशा में बुध का अंतर चल रहा है। यह दशा इनकी कीर्ति व प्रसिद्धि में वृद्धि करेगी। वर्ष 2013 में उन्हें कई उपलब्धियां हासिल होंगी। शनि की महादशा में शुक्र का अंतर जुलाई 2016 तक निरंतर इनके राजनीतिक करियर के लिए ऊंचाइयां देने वाला है। पश्चिम बंगाल भी इनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में उन्नति की राह पर चल पड़ा है।










