
साल 2013 में अपनी चमक बरकरार रखेंगे अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड में सफलता की तमाम ऊंचाइयों को छू चुके बिग बी यानी अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी लगातार बड़े और छोटे पर्दे पर सक्रिय हैं। अमिताभ बच्चन के कारण कौन बनेगा करोड़पति को एक अलग पहचान मिली है। साल 2012 अमिताभ के लिए काफी अच्छा रहा। सितारे कहते हैं कि आने वाला समय बिग बी के लिए और भी अच्छा रहेगा।
अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ। इनकी कुंडली में विपरीत राजयोग बन रहा है जिसके कारण ये विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़े और सुपर स्टार बने। इनकी नवमांश कुंडली में मंगल और राहु की युति अंगारक योग बनाती है। इस योग के कारण भी अमिताभ को सुपरस्टार का खिताब मिला और पद, प्रतिष्ठा और दौलत शोहरत मिली है।
अमिताभ की कुंडली में शनि बहुत अच्छी स्थिति में है। शनि के प्रभाव के कारण ही अमिताभ जनता के चहेते हैं। अमिताभ की जन्म राशि तुला है। वर्तमान में तुला राशि में शनि है चूंकि तुला शनि की उच्च राशि होती है इस कारण शनि के तुला राशि में आने से इनके लिए आने वाला समय बहुत अच्छा रहेगा। अमिताभ की कुंडली में पहले भाव का स्वामी शनि कुंडली के चौथे भाव में स्थित है।
कैसा रहेगा 2013?
जन्म कुंडली के अनुसार साल 2013 में अमिताभ को जबरदस्त ऊंचाइयां व सम्मान प्राप्त होगा परंतु इस वर्ष इन्हें विवादों से दूर रहना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल बिग बी के लिए इतना अच्छा नहीं कहा जा सकता। छोटे व बड़े पर्दे पर निरंतर अमिताभ दिखाई देते रहेंगे और अपनी उपस्थिति से सबके आकर्षण का केंद्र भी बनेंगे।











