
जानिए साल 2013 कैसा रहेगा दीपिका पादुकोण के लिए

अपनी स्टाईल और बॉयफ्रेंड्स के कारण हमेशा चर्चाओं में रहने वाली दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की हॉट सेलिब्रिटी हैं। दीपिका के छोटे से फिल्मी करियर में भले ही ज्यादा हिट फिल्में न हो लेकिन वे हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।
दीपिका के लिए साल 2012 ज्यादा खास नहीं रहा, इस दौरान उनकी कई फिल्में आई लेकिन कॉकटेल के अलावा दूसरी कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकीं। दीपिका की जन्म कुंडली से जानते हैं कि आने वाला समय उनके लिए कैसा रहेगा-
दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ। इनकी कुंडली में गजकेसरी योग, बुधादित्य योग, विपरीत राजयोग और कालसर्प जैसे योग होने के कारण असफलता के बावजूद इनके कार्य को सराहा जा रहा है। साथ ही आगे भविष्य में भी इनके कार्य को सराहा जाएगा।
कैसा रहेगा 2013?
दीपिका की कुंडली के अनुसार 2013 में इन्हें फिल्मों में आंशिक रूप से सफलता मिलेगी लेकिन अपने दम पर ये फिल्मों को हिट नहीं करा पाएंगी। कुला मिलाकर फिल्मों के लिहाज से ये साल दीपिका के लिए कुछ ज्यादा खास नहीं रहेगा। सितारे यह इशारा भी कर रहे हैं कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो 2016 में किसी उद्योगपति से दीपिका की शादी हो सकती है।









