14 जनवरी को आने वाले मकर संक्रांति इस बार कुछ खास रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार धन लग्न में मकर संक्रांति का प्रवेश हो रहा है। इस महामुहूर्त में बाजार में जमकर खरीदारी होगी और खूब धन बरसेगा।
2013 की संक्रांति शुभ संयोग लेकर आ रही है। इसलिए इसमें हर प्रकार की खरीदी चिरस्थाई होगी। गुरु बृहस्पति शुभता बढ़ाएंगे तो संक्रांति पर सूर्य और मंगल की विशेष युति कोष में वृद्धि का कारक बनेगी। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। सूर्य उत्तरायण होंगे और शादी-ब्याह के लिए लग्न-मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। सोमवार सुबह 6 बजकर 58 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस समय धन लग्न में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
धन के स्थान में सूर्य के साथ मंगल भी मकर में ही रहेंगे। दो बड़े शुभ ग्रह के एक साथ स्थित होने से धनकोष में वृद्धि होगी। पंचांगकर्ता एवं ज्योतिषाचार्य पं. आनंदशंकर व्यास के अनुसार धन लग्न के मालिक गुरु बृहस्पति हैं, जो शुभता के प्रतीक माने जाते हैं। इससे कार्यों में सफलता मिलेगी और खरीदी लाभकारी होगी।
मकर संक्रांति पर क्या खरीदें ये जानने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें
ये भी पढि़ए-
परंपरा: क्या आप जानते हैं मकर संक्रांति पर क्यों उड़ाते हैं पतंग?
PHOTOS: इन खास सपनों में छिपा है मालामाल होने का राज़
PICS: मकर संक्रांति पर करें ये 7 काम, खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे