ज्योतिष की दृष्टि से साल 2013 बहुत ही खास रहेगा क्योंकि ये साल विवाह और खरीदी के लिए ज्यादा मौके लेकर आया है। ज्योतिषियों के अनुसार इस साल 12 पुष्य नक्षत्र हैं, जो 20 से 24 घंटे तक रहेंगे। इनमें तीन रवि पुष्य और तीन गुरु पुष्य नक्षत्र योग भी शामिल हैं। ये सभी खरीदी के लिए अति शुभ हैं। वहीं इस साल 18 अमृत सिद्धि और 25 से अधिक सर्वार्थ सिद्धि योग भी हैं।
ज्योतिषाचार्य अंजना गुप्ता के अनुसार मकर संक्रंति, वसंत पंचमी, अक्षय तृतीया, गुड़ी पड़वा, भड़ली नवमी, देवउठनी ग्यारस, धनतेरस, दीपावली आदि त्योहारों के मुहूर्त भी शुभ कार्य व खरीदी के लिए उत्तम रहेंगे। विवाह मुहूर्त का भी टोटा नहीं है। जून में सबसे कम चार दिन के वैवाहिक मुहूर्त हैं। मार्च, अगस्त, सितंबर व अक्टूबर में विवाह मुहूर्त नहीं हैं।
खरीदारी के अन्य शुभ मुहूर्त जानने के लिए अगले फोटो पर क्लिक करें