
मौनी अमावस्या पर बन रहा ये खास योग, जानिए क्या होगा देश पर असर

धर्म शास्त्रों के अनुसार माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। इस दिन स्नान, दान, श्राद्ध व व्रत का विशेष महत्व हमारे धर्म ग्रंथों में लिखा है। इस बार मौनी अमावस्या 10 फरवरी, रविवार को है। रविवार को इस अमावस्या के आने से अर्धोदययोग बन रहा है।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार मकर राशिगत सूर्य-चंद्र की युति मौनी अमावस्या पर बन रही है जिसकी पूर्ण दृष्टि कर्क राशि पर होगी, यह स्वतंत्र भारत की राशि है। वर्तमान में इस राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। अमावस्या का यह योग भारत के लिए शांति प्रदान करने वाला होगा। भारत के किसी हिस्से में मामूली भूकंपन हो सकता है किंतु इससे कोई जनहानि नही होगी। जल-वायु परिवर्तन से लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा व्यापार-व्यवसाय के लिए यह योग शुभ होगा। देश का आंतरिक माहौल भी शांतिपूर्ण रहेगा।










