विज्ञापन
 
Home >> Jeevan Mantra >> Jyotish >> Tantra Mantra >> Rahasya- Today Do This Mantra S Chant.

चाहिए वाणी सिद्धि तो आज करें इस सरस्वती मंत्र का जप

धर्म डेस्क. उज्जैन | Feb 15, 2013, 07:00AM IST
 
 


15 फरवरी, शुक्रवार को वसंत पंचमी है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार माता सरस्वती को ज्ञान व बुद्धि के साथ-साथ वाणी की देवी भी माना गया है। अर्थात जो लोग वाणी से जुड़े व्यवसाय-व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए भी सरस्वती की उपासना फायदेमंद मानी गई है जैसे- वकील, गायक, कथाकार आदि।
यदि आपका व्यापार-व्यवसाय भी वाणी से चलता है तो वसंती पंचमी के दिन नीचे लिखे सरस्वती मंत्र से मां सरस्वती का पूजन करें, इससे आपकी वाणी सिद्ध हो जाएगी। यह मंत्र इस प्रकार है-

मंत्र
नमस्ते शारदे देवी सरस्वती मतिप्रदे।
वसत्वं मम जिव्हाग्रे सर्वविद्या प्रदाभव।।

जप विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत्त होकर मां सरस्वती की पूजा करें।
- इसके बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके कुश के आसन पर बैठ जाएं।
- अब स्फटिक की माला से इस मंत्र का जप करें।
- यदि रोज इस मंत्र का जप करें तो बहुत ही शीघ्र आपको लाभ होगा।
 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment