
सभी संकट दूर करता है यह छोटा सा हनुमान मंत्र

जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कभी कोई विरोधी परेशान करता है तो कभी घर के किसी सदस्य को बीमार घेर लेती है। इनके अलावा भी जीवन में परेशानियों का आना-जाना लगा ही रहता है। ऐसे में भगवान हनुमान जी आराधना करना ही सबसे श्रेष्ठ है क्योंकि वे ही संकटमोचन अर्थात संकटों को दूर करने वाले हैं। इस बार 5 जनवरी, शनिवार को हनुमान अष्टमी का पर्व है यदि इस दिन नीचे लिखे मंत्र का विधि-विधान से जप किया जाए तो हनुमानजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी संकट दूर हो जाते हैं।
मंत्र
ऊँ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा
जप विधि
- हनुमान अष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर सर्वप्रथम स्नान आदि नित्य कर्म से निवृत्त होकर साफ वस्त्र पहनें।
- इसके बाद अपने माता-पिता, गुरु, इष्ट व कुल देवता को नमन कर कुश का आसन ग्रहण करें।
- पारद हनुमान प्रतिमा के सामने इस मंत्र का जप करेंगे तो विशेष फल मिलता है।
- जप के लिए लाल हकीक की माला का प्रयोग करें।










