आज साल 2013 का पहला दिन यानी 1 जनवरी है। इस बार 1 जनवरी के दिन मंगलवार और चतुर्थी का शुभ योग बन रहा है। हिंदू धर्म के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा तथा चतुर्थी के दिन श्रीगणेश की पूजा शुभ फल प्रदान करती है। उसी के अनुसार आज साल के पहले दिन यदि हनुमानजी व श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय किए जाएं तो इसका शुभ फल पूरे साल हमें मिलेगा। सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन की भी कोई कमी नहीं रहेगी। ये उपाय इस प्रकार हैं-