
संडे का राशिफल: अंकों से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार

न्यूमरोलॉजी से जानिए आज आपका दिन (2 दिसंबर, रविवार) कैसा रहेगा-
अंक 1- पैसों के लिए चिंता रहेगी। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। सब के साथ मिलकर रहें तो लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में आपके व्यवहार से कड़वाहट आ सकती है। कामों में देरी हो सकती है। किसी की मदद लेना पड़ सकती है। शुभ रंग: सुनहरी।
अंक 2- काम करने के आपके तरीके में बदलाव आएगा। अनजाने में आप से किसी का बुरा हो सकता है। धार्मिक कामों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ घूमने जाने का मन होगा। दूसरे के भरोसे पर कोई काम न करें। शुभ रंग: भूरा
अंक 3- आज किए गए हर काम में सक्सेस मिलेगी। जो आज आप चाहते हैं वही होगा। सभी ओर से अच्छी खबर मिलेगी। अचानक पैसों से जुड़ा फायदा होगा तो खुशी होगी। बड़े लोगों से आपको मदद मिलेगी। शुभ कामों में शामिल होंगे। शुभ रंग: आसमानी।
अंक 4- कारोबार के सिलसिले में सफर करना पड़ सकता है। ज्यादा मेहनत से आपकी सेहत नासाज होगी। फैमेली से मदद मिलेगी। टाइम पर सब काम होंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी और आप खुश रहेंगे। धार्मिक काम करेंगे। शुभ रंग: स्लेटी
अंक 5- अपनों से ही धोखा मिल सकता है। फायदे के लिए मेहनत करनी होगी। लेन-देन में होशियार रहें। अजनबियों से ज्यादा मेल-जोल न बढ़ाएं। जमीन से आपको फायदा होगा। पैर में दर्द हो सकता है। शुभ रंग: लाल
अंक 6- कारोबार में परेशानी महसूस करेंगे। पैसा मिलने में देरी होगी तो परेशान रहेंगे। कामों में रूकावटें आने से परेशान होंगे। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। फैमेली और बच्चों से आपको पूरा सर्पोट मिलेगा। शुभ रंग: जामुनी
अंक 7- कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। बेबुनियाद बातों के लिए आपको टॉर्चर किया जा सकता है। आखिरकार आपके आगे सबको शर्मिंदा होना पड़ेगा। दुश्मनों से सावधान रहें। स्टुडेंट्स पढ़ाई में इंट्रेस्ट लेंगे। झगड़ों से दूर रहें। शुभ रंग: काला
अंक 8- दावतों में शामिल होने का मौके मिलेंगे। आपकी इज्जत बढ़ेगी। सक्सेस से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। बिजनेस बढऩे का योग है। पैसों से जुड़ें बड़े फायदे होने का दिन है। शुभ रंंग: पीला
अंक 9- समय पर काम पूरे होने से खुश रहेंगे। फैमेली रिलेशन और मीठे होंगे। नई बिजनेस प्लानिंग पर विचार होगा। नए व्हिकल खरीदने का मन होगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। अच्छी खबर मिलेगी। शुभ रंग: आसमानी










